•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

डकैती की योजना बनाते हुए पाॅच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया ,

Blog single photo

दिनांक-10.03.2023
घटनाक्रम:- दिनांक-26.09.22 को डकैती की योजना बनाते हुए पाॅच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था, जिसमें मो0 उजाले उर्फ मो0 नियाज सहित 04 अभियुक्त फरार हो गया था। इस घटना के संदर्भ में रहिका थाना कांड सं0-196/22, दिनांक-26.09.22, धारा-399/402 भा0द0वि0 एवं 25(1-ठ)ं/26/35   शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज किया गया।
दिनांक-18.01.23 को 02 नामजद एवं 06 अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा ग्राम मोहनपुर, थाना पंडौल निवासी दीपक कुमार गोली मारकर हत्या कर दिया था। इस संबंध में राजनगर थाना कांड सं0-09/23, दिनांक-19.01.23, धारा-302/120(बी) भा0द0वि0 के अन्तर्गत दर्ज किया गया है।

 

पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा दोनों कांड में विशेष टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु विशेष टीम के सदस्यों को निर्देशित किया गया। थानाध्यक्ष राजनगर, थानाध्यक्ष रहिका एवं थानाध्यक्ष पंडौल के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संयुक्त रूप से छापामारी कर उक्त दोनों कांडों में संलिप्त अपराधकर्मी- मो0 उजाले उर्फ मो0 नियाज को उसके नाना के घर ग्राम रूचैल, थाना पंडौल से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त के पास से एक पिस्टल, दो कारतुस एवं एक मोबाईल बरामद किया गया है। इस संदर्भ में पंडौल थाना कांड सं0-46/23, दिनांक-09.03.23, धारा-25(1-ठ)ं/26 शस्त्र अधिनियम के अन्तर्गत दर्ज किया गया है। गिरफ्तार अपराधकर्मियों का नाम, पता:-

01.    मो0 उजाले उर्फ मो0 नियाज उम्र करीब 24 वर्ष पिता-मो0 मुन्ना उर्फ मो0 समीमउद्दीन, सा0-रहिका, थाना-रहिका, जिला-मधुबनी। 
आपराधिक इतिहास:-
01.    रहिका थाना कांड सं0-196/22, दिनांक-26.09.22, धारा-399/402 भा0द0वि0 एवं 25(1-ठ)ं/26 शस्त्र अधिनियम।
02.    राजनगर थाना कांड सं0-09/23, दिनांक-19.01.23, धारा-302/120(बी) भा0द0वि0। 
बरामद सामानों की विवरणी:-
01.    देशी पिस्टल-   01
02.    जिन्दा कारतुस- 02
03.     मोबाईल-         01

RDNEWS24.COM

Top