•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

डीलर यदि राशन देने में परेशान करता हैं तो इन नंबरों पर करें शिकायत ,

Blog single photo

डीलर यदि राशन देने में परेशान करता हैं तो इन नंबरों पर करें शिकायत

नई दिल्ली :सभी राज्य सरकारों की ओर से अपने-अपने प्रदेश के न‍िवास‍ियों को राशन कार्ड जारी किया जाता है। राशन कार्ड के जर‍िये ही लोग कम कीमत पर या फ्री में अनाज हासिल कर सकते हैं। यह भी देखा गया है क‍ि कुछ राशन डीलर कम राशन देते हैं या किसी प्रकार से परेशान करते हैं। जिससे कार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ा है, यद‍ि ऐसी क‍िसी तरह की परेशानी होती है तो उसके ल‍िए सरकार द्वारा हेल्‍प लाइन नंबर जारी हैं। ये पूरी तरह टोल फ्री हैं। इन नंबरों पर आप राशन से जुड़ी क‍िसी भी तरह की परेशानी होने पर कॉल कर सकते हैं। यह श‍िकायत राशन कार्ड धारक के माध्‍यम से ही की जानी चाह‍िए। श‍िकायत म‍िलने पर जांच की जाएगी। यद‍ि आपका आरोप सही पाया जाता है तो डीलर का लाइसेंस भी सस्‍पेंड हो सकता है। हर राज्य के हिसाब से अलग-अलग टोल फ्री नंबर हैं। आप अपने राज्य के हिसाब से कॉल कर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

 
उत्तर प्रदेश- 18001800150
उत्तराखंड- 18001802000, 18001804188
पश्चिम बंगाल- 18003455505
महाराष्ट्र-1800224950
पंजाब-180030061313
राजस्थान- 18001806127
गुजरात-18002335500
मध्य प्रदेश- 07552441675, Helpdesk No.: 1967 / 181
आंध्र प्रदेश- 18004252977
अरुणाचल प्रदेश- 03602244290
असम-18003453611
बिहार-18003456194
छ्त्तीसगढ़- 18002333663
गोवा-18002330022
हरियाणा- 18001802087
हिमाचल प्रदेश- 18001808026
झारखंड- 18003456598, 1800-212-5512
कर्नाटक-18004259339
केरल-18004251550
मणिपुर-18003453821
मेघालय-18003453670
मिजोरम- 1860222222789, 18003453891
नागालैंड- 18003453704, 18003453705
ओडिशा- 18003456724 / 6760
सिक्किम-18003453236
तमिलनाडु- 18004255901
तेलंगाना- 180042500333
त्रिपुरा-18003453665
दिल्ली-1800110841
जम्मू -18001807106
कश्मीर-18001807011
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह- 18003433197
चण्डीगढ़-18001802068
दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव- 18002334004
लक्षद्वीप-18004253186
पुडुचेरी -18004251082.

RDNEWS24.COM

Top