•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

दिल्ली नगर निगम सदन में मेयर चुनाव की वोटिंग प्रक्रिया खत्म होने के साथ ही कुछ देर में चुनाव के नत

Blog single photo

दिल्ली नगर निगम की नई बॉस शैली ओबेरॉय बन गई हैं। दिल्ली मेयर इलेक्शन में आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी शैली ओबेरॉय की जीत हुई है। कुल 266 वोट  थे। इनमें से शैली को 150 वोट मिले हैं। वहीं भाजपा की रेखा गुप्ता को 116 वोट मिले हैं। इस तरह शैली ओबेरॉय ने भाजपा प्रत्याशी को चित कर दिया है। इससे पहले वोटिंग के दौरान दिल्ली के सासंदों ने भी वोट डाला है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद मीनाक्षी लेखी और हंस राज हंस सबसे पहले मतदान करने वालों में शामिल रहे।

इनके अलावा भाजपा सांसदों प्रवेश साहिब सिंह वर्मा, हर्षवर्धन, गौतम गंभीर, रमेश बिधूड़ी और मनोज तिवारी तथा आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों संजय सिंह, एन डी गुप्ता और सुशील कुमार गुप्ता ने भी मतदान किया। आप विधायकों दुर्गेश पाठक एवं आतिशी ने भी अपना वोट डाला। भाजपा पार्षद और पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार रेखा गुप्ता, आप की उम्मीदवार शैली ओबेरॉय एवं उप महापौर पद के उम्मीदवार आले मोहम्मद इकबाल, उत्तरी दिल्ली के पूर्व महापौर राजा इकबाल सिंह, सदन में आप के नेता मुकेश गोयल और कई अन्य पार्षदों ने भी वोट डाला है।

RDNEWS24.COM

Top