•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

राजपूत समाज के बड़े नेता लोकेंद्र सिंह कलवी का निधन ,

Blog single photo

करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी का सोमवार रात निधन हो गया। बताया गया देर रात हार्ट अटैक के कारण उनका निधन हुआ है। जयपुर स्थित एसएमएस अस्पताल के डॉक्टर्स ने रात करीब दो बजे इसकी पुष्टि की। उनका पार्थिव देह अंतिम दर्शन के लिए जयपुर के राजपूत सभा भवन में रखा जाएगा। अंतिम संस्कार नागौर में उनके पैतृक गांव कालवी में दोपहर करीब 2:30 बजे किया जाएगा। 80 वर्षीय लोकेंद्र कालवी के निधन से राजपूत समाज में शोक की लहर है।

संस्थापक अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कलवी की निधन हो जाना मानो करनी सेना का पिलर  का ध्वस्त हो जाना उनकी कमी को कोई नही भर सकता है  आज मेरे बीच नही रहे ।उँन्हे शत ,शत नमन ईश्वर पुण्य आत्मा को चरणों मे स्थान दे ॐ शांति !

RDNEWS24.COM

Top