•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

हरियाणा की रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) की आकस्मिक निधन ,

Blog single photo

हरियाणा की रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) की आकस्मिक निधन - जीकेसी बिहार प्रदेश ने आयोजित किया शोक सभा

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 14 अप्रैल ::

हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष रजनी श्रीवास्तव की पुत्री रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) जो जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कान्फ्रेंस) की सक्रीय सदस्य थी कि आकस्मिक निधन 07 अप्रैल को हो गई। अल्प आयु में हुई निधन से पूरा जीकेसीयन शोकाकुल है। उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को सहन शक्ति देने के लिए ईश्वर से प्रार्थना करने हेतु वृहस्पतिवार को बिहार प्रदेश इकाई ने नागेश्वर कॉलोनी के रॉयल गार्डेन स्थित जीकेसी के 
केन्द्रीय कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया गया।

शोक सभा की अध्यक्षता राष्ट्रीय उपाध्यक्छ सह बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने किया। रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) की छाया चित्र पर पुष्प माला एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली दी गई। उनकी आत्मा की शांति और उनके परिजनों को सहन शक्ति देने के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।

शोक सभा को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने बताया कि रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) ने जीकेसी की एक अच्छी कार्यकर्ता थी और सभी कार्यक्रमों में सक्रीय रुप से भागीदारी दर्ज करती थी, जिसके कायल पूरा जीकेसी परिवार है।

प्रदेश महासचिव संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस भीषण विपदा की घड़ी में अश्रुपूरित श्रद्धांजलि व्यक्त करता हूं। ईश्वर से प्रार्थना है कि इस दुःख के समय समस्त परिवार को कष्ट सहन करने की सामर्थ्य प्रदान करे एवं दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करे।

बिहार महिला प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नंदा कुमारी ने कहा कि रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) की आकस्मिक निधन से हमारे ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद और प्रबंध न्यासी रागनी रंजन हमलोगों से ज्यादा दुखी है, क्योंकि रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना) उनकी धर्म पुत्री थी।  उन्होंने कहा कि बहुत ही सरल हृदय, कोमल, जीवन मे उन्नतिशील, निष्ठावान व्यक्तित्व की धनी थी प्यारी रिद्धिमा श्रीवास्तव (माना)। आज हमारे बीच नहीं  है, यह  यक़ीन करना नामुमकिन लगता है। ऐसे मासूम बच्ची के आकस्मिक निधन पर मैं भाव विभोर हूँ। मेरी ओर से भावपूर्ण श्रद्धांजलि।

उक्त अवसर पर शोक सभा में पटना जिला महासचिव धनंजय प्रसाद, आईटी मैनेजर आशुतोष ब्रजेश,  लीगल सेल अध्यक्ष डॉ हर्षवर्धन प्रियदर्शी, प्रदेश प्रवक्ता मुकेश महान, कला संस्कृति अध्यक्ष प्रेम कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्छ (मानवाधिकार प्रकोष्ठ) नम्रता आनंद, राष्ट्रीय सचिव राजेश कुमार सिन्हा संजू, राष्ट्रीय उपाध्यक्छ (कला संस्कृति) अनिल कुमार दास, प्रदेश अध्यक्ष (कला संस्कृति) दिवाकर कुमार, संगठन सचिव बलिराम श्रीवास्तव सहित  दिलीप कुमार सिन्हा, अनुराग समरूप, रेहान श्रीवास्तव, रविन्द्र किशोर, रचना कुमारी, नवनीत विजय एवं प्रसून श्रीवास्तव शामिल थे।

RDNEWS24.COM

Top