•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

गढ़वाल। गढ़वाल की बेटी के लखनऊ नगर निगम में महापौर

Blog single photo

गढ़वाल। गढ़वाल की बेटी के लखनऊ नगर निगम में महापौर बनने पर गढ़वाल में खुशी का माहौल है। मायके से लेकर ससुराल तक जश्न मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि गढ़वाल की सुषमा खर्कवाल की शादी साल 1984 में दुगड्डा के कलढुंगा निवासी प्रेमलाल खर्कवाल के साथ हुई। उनका परिवार लंबे समय से लखनऊ में ही रह रहा है। उनके निर्वाचन से यमकेश्वर के भट्टगांव, दुगड्डा के कलढुंगा स्थित ससुराल और कोटद्वार भाबर में खुशी की लहर है।सुषमा के माता और पिता का निधन हो चुका है। सुषमा तीन बहनों में सबसे छोटी हैं। एक भाई विनोद इन दिनों चुनाव प्रचार के सिलसिले में लखनऊ में ही हैं। उनके मेयर बनने से दुगड्डा के पूर्व ब्लाक प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता भुवनेश खर्कवाल, पूर्व पार्षद हरीश खर्कवाल, सतीश गौड़ समेत कई लोगों ने खुशी जताई है। कहा कि सुषमा खर्कवाल ने गढ़वाल का नाम रोशन कर दिया है।

RDNEWS24.COM

Top