•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा गुफी पेंटल

Blog single photo

नहीं रहे महाभारत के शकुनी मामा गुफी पेंटल

-मुंबई के अस्पताल में हुआ निधन, टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

 नई दिल्ली : महाभारत' सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाकर घर-घर में मशहूर हुए अभिनेता गूफी पेंटल नहीं रहे। लंबी बीमारी के बाद गूफी पेंटल ने दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर से टीवी और सिनेमा जगत में सन्नाटा पसर गया और शोक की लहर फैल गई।
गूफी पेंटल बीमारी की वजह से लंबे समय से हॉस्पिटल में भर्ती थे। उनकी तबीयत कई दिनों से नाजुक बनी हुई थी। आज सुबह मुंबई के अस्पताल में 78 की उम्र में गूफी पेंटल ने आखिरी सांस ली और हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह गए। जानकारी के मुताबिक, उनका का अंतिम संस्कार आज दोपहर अंधेरी में होगा। गूफी पेंटल अभिनेता बनने से पहले सेना में थे। उनके भाई अमरजीत पेंटल पहले से ही बॉलीवुड में थे। ऐसे में भाई को देखकर गूफी पेंटल भी मुंबई आ गए और अभिनेता के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनका आखिरी शो स्टार प्लस पर जय कन्हैया लाल

की था। टीवी शो और फिल्मों दोनों में जमाया रंग गूफी पेंटल 'अकबर बीरबल', 'सीआईडी' और 'राधा कृष्णा' जैसे तमाम शोज में नजर आए। गूफी को असली पहचान बीआर चोपड़ा के सीरियल 'महाभारत' से मिली। 'महाभारत' में शकुनी मामा का रोल निभाकर वो घर-घर में मशहूर हो गए थे। आज भी लोग उन्हें शकुनी मामा के नाम से जानते हैं। उनका यह किरदार ही उनकी पहचान बन गई थी। जहां तक फिल्मों की बात है, गूफी पेंटल ने 'दावा', 'सुहाग', 'देश परदेस' और 'घूम' जैसी मूवीज में अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीत लिया था। टीवी और फिल्मों में काम करने के अलावा कास्टिंग डायरेक्टर के तौर पर भी उन्होंने काम किया।

RDNEWS24.COM

Top