•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

आज का इतिहास..

Blog single photo

आज का इतिहास

17 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :----
1397 डेनमार्क, स्वीडन और नार्वे के बीच कल्मार संघ की स्थापना हुई।
1429 डोफिन की फ्रांस के राजा के रुप में ताजपोशी की गई।
1549 बेल्जियम के घेंट क्षेत्र से यहूदियों को निष्कासित कर दिया गया।
1609 नीदरलैंड, इंग्लैंड और फ्रांस ने 12 वर्षों के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए।
1712 इंग्लैंड, पुर्तगाल और फ्रांस ने युद्वविराम संधि पर हस्ताक्षर किया।
1756 नवाब सिराजउद्दौला ने 50 हजार सैनिकाें के साथ कलकत्ता पर  आक्रमण किया।


1775 बंकर हिल के युद्ध में ब्रिटिश सेना ने अमेरिका की महाद्वीपीय सेना को हराया।
1799 नेपोलियन बोनापार्ट ने इटली को अपने साम्राज्य में शामिल किया।
1885 फ्रांस का तोहफा स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी न्यूयॉर्क के बंदरगाह पर पहुंचा।
1898 अमेरिका में नेवी हॉस्पिटल कॉर्प की स्थापना की गई।
1917 महात्मा गांधी ने साबरमती आश्रम के हृदय कुंज में अपना निवास बनाया।
1917 जॉर्ज पंचम ने परिवार का उपनाम बदलकर विंडसर कर दिया। इससे पहले यह शाही
परिवर जर्मनी शाही घराने ‘साक्से कोबुर्ग एंड गोथा’ के नाम से जाना जाता था
1929 सोवियत संघ ने चीन के साथ कूटनीतिक संबंध समाप्त किए।
1938 जापान ने चीन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1944 आइसलैंड को डेनमार्क से स्वतंत्रता मिली।
1944 जर्मनी ने द्वितीय विश्व युद्ध में समर्पण किया।
1950 मिस्त्र, लेबनान, सीरिया और सऊदी अरब ने सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए।
1963 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों में बाइबिल के आवश्यक पठन पर पाबंदी लगाई।
1970 शिकागो में पहली बार किडनी प्रत्यारोपण का ऑपरेशन हुआ।
1994 उत्तरी कोरिया अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी को अपने देश में बने रहने देने को सहमत।
2008 देश में विकसित हल्के लड़ाकू विमान ‘तेज़स’ का बंगलौर में सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।


17 जून को जन्मे व्यक्ति:---
1973 भारत के सर्वश्रेष्ठ टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस का जन्म  हुआ।
1981हिन्दी चलचित्र अभिनेत्री अमृता राव का जन्म 1981 में हुआ।
1887 प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री कैलाश नाथ काटजू का जन्म हुआ।
1980 सर्वश्रेष्ठ अमेरिकी महिला टेनिस खिलाड़ी वीनस विलियम्स का जन्म हुआ।
1903 असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता ज्योति प्रसाद अग्रवाल का जन्म  हुआ।
17 जून को हुए निधन :-----
1631मुमताज़ महल का निधन  हुआ वो आसफ़ ख़ाँ की पुत्री, जिसकी शादी मुग़ल सम्राट ‘ख़ुर्रम’ (शाहजहाँ) से हुआ था।
1674 राजमाता जीजाबाई का निधन हुआ था।
1895 प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता गोपाल गणेश आगरकर का निधन हुआ।
1862 भारत के पहले वाइसराय और कुशल राजनीतिज्ञ लॉर्ड कैनिंग का निधन हुआ।
1858 में 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई का निधन  हुआ।
1928 स्वतंत्रतता संग्राम सेनानी एवं साहित्यकार गोपबंधु दास का निधन हुआ था।
1965 प्रसिद्ध अभिनेता मोतीलाल का निधन हुआ।

RDNEWS24.COM
 

Top