•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

आज का इतिहास

Blog single photo

आज का इतिहास

21 जून की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ :-----
1576 में हल्दीघाटी की लड़ाई में मुल्दल सेना की जीत 
1756 में जॉन जेड हाॅलवेल के नेतृत्व वाली अंग्रेज सैन्य टुकड़ी ने बंगाल के नबाव सिराजउद्दौला के समक्ष आत्मसमर्पण किया। उसी रात हुई एक नृशंस घटना में 123 अंग्रेज कैदियों की मौत हो गयी।
1768 में मेडिकल में बैचलर डिग्री हासिल करने वाले जॉन आर्चर पहले अमेरिकी बने।
1862 में ज्ञानेंद्र मोहन टैगोर ‘लिंकन्स इन’ से वकालत की डिग्री हासिल करने वाले प्रथम भारतीय बने।
1898 में संयुक्त राज्य अमेरिका ने स्पेन को हराकर गुआम पर कब्जा किया।
1947 में कनाडाइ संसद ने  एकमत होकर शरणार्थियों को देश से बाहर करने का कानून पास किया।
1948 में  सी. राजगोपालाचारी भारत के अंतिम गर्वनर जनरल बने।
1949 में राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1957 में एलेन फेयरक्लो ने कनाडा की पहली महिला कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।
1963 में कार्डिनल जियोवानी बैट्टिस्टा मोन्टिनी पोप पॉल षष्ठम चुने गए।
1975 में वेस्टइंडीज टीम ने पहला क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने का गौरव हासिल किया था।
1998 में तमिलनाडु के कुडनकुलम में परमाणु ऊर्जा केंद्र स्थापित करने के लिए भारत और रूस ने 2.5 अरब डॉलर के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।


1999 कोसोवो लिबरेशन आर्मी (के.एल.ए.) तथा कोसोवो शांति सैनिक बल के बीच विसैन्यीकरण समझौता संपन्न हुआ।
2002 में यूरोपियन यूनियन के 15 राष्ट्राध्यक्षों की 2002 को सेविलिया (स्पेन) में बैठक शुरू।
2003 में जेके रोलिंग की पांचवी किताब हैरी पॉटर एंड द ऑर्डर ऑफ  द फोनिक्स जारी हुई।
2005 में डोनाल्ड त्यांग हांगकांग के नये प्रशासक बने।
2009 में भारत की बैडमिंटन स्टार खिलाड़ी सायना नेहवाल ने सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट का खिताब जीता। ऐसा करने वाली वह पहली भारतीय महिला हैं।
2012 में भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने  11 सीमेंट कंपनियों को व्यापार संघ बनाकर कीमत का निर्धारण करने का दोषी ठहराते हुए 6000 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया।
2014 में 11 दिसम्बर को संयुक्त राष्ट्र में 193 सदस्यों द्वारा 21 जून को “अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस” को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिली।
2015 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील पर  दुनियाभर में मनाया गया।
21 जून को जन्मे व्यक्ति :-----


1905 नोबेल पुरस्कार (साहित्य) विजेता ज्यां-पाल सार्त्र का जन्म हुआ।
1912 प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार, नाटककार और कहानीकार विष्णु प्रभाकर का जन्म हुआ था।
1927 में  रेमन मैग्सेसे पुरस्कार सम्मनित एक वरिष्ठ पत्रकार बी.जी.वर्गीज का जन्म  हुआ था।
1933 में भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का जन्म हुआ था।
1967 में थाईलैण्ड की प्रथम महिला प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा का जन्म  हुआ था।
1970 को इण्डोनेशिया के प्रथम राष्ट्रपति सुकर्णो का जन्म हुआ था।
21 जून को हुए निधन :----


1527 में इटली का राजनयिक एवं राजनैतिक दार्शनिक, संगीतज्ञ, कवि एवं नाटककार निकोलो मैकियावेली का निधन हुआ।
1932 आधुनिक युग के श्रेष्ठ ब्रजभाषा कवि जगन्नाथदास रत्नाकर का निधन  हुआ।
1940 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के संस्थापक केशव बलिराम हेडगेवार का निधन हुआ।
21 जून के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव :----
विश्व संगीत दिवस
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

RDNEWS24.COM

Top