•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

कटिहार सदर अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया, जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है

Blog single photo

कटिहार सदर अस्पताल में एक अद्भुत बच्चे ने जन्म लिया, जो लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना हुआ है।अस्पताल में भर्ती एक प्रसूता ने चार हाथ एवं चार पैर वाले नवजात को जन्म दी। जन्म के बाद जच्चा एवं बच्चा स्वस्थ है। ईश्वर की इस करिश्मा को देख लोग इसे भगवान का अवतार बताने लगे। सदर अस्पताल के प्रसूता वार्ड में भर्ती एक महिला ने प्रसव के दौरान चार हाथ एवं चार पैर के नवजात शिशु को जन्म दिया है। इस अद्भुत नवजात को देखने के लिए अस्पताल के मरीजों के स्वजनों की भीड़ लगी रही। यह प्रसूता मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के हफलागंज गांव निवासी है। नवजात के पिता राजू साह ने बताया कि कई बार अल्ट्रासाउंड कराया गया था। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट में इन कठिनाइयों का कोई जिक्र नहीं था। उन्होंने कहा कि वे पश्चिम बंगाल के रहने वाले हैं और उनकी पत्नी हफलागंज की हैं। सदर अस्पताल की महिला चिकित्सक डॉ शशि किरण ने कहा कि इसे अद्भुत बालक नहीं फिजिकली दिव्यांग कहेंगे। गर्भावस्था या गर्भधारण के दौरान किसी कारण वश ऐसे बालक का जन्म हुआ है।जिसे आपरेशन कर प्रसूता के शरीर से बाहर निकाला गया है। अगर गर्भावस्था के दौरान इसकी जानकारी हम सबों को होती तो इसे रिमूव कर दिए होते। खैर जो भी हो स्‍वजनों और लोग इसे आस्‍था से जोड़ रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि यह चमत्‍कार है। आज के समय में इस तरह के बच्‍चे का जन्‍म अब नहीं के बराबर होता है। विज्ञान और चिकित्‍सा क्षेत्र ने काफी उन्‍नति की है। इसके बावजूद ऐसे बच्‍चे का जन्‍म किसी रहस्‍य से कम नहीं है। काफी संख्‍या में लोग वहां दर्शन व पूजन के लिए आने लगे हैं। लोग बच्‍चे की सलामती की भी प्रार्थना करते हैं। इसकी चर्चा यहां लगातार हो रही है। इसे इश्‍वरीय योजना बता रहे हैं। लेकिन चिकित्‍सक इसे इस रूप में नहीं देख रहे। 

पूर्व में भी हुए ऐसे बच्चों का जन्म
 
वर्ष दिसम्बर 2021 में बिहार के गोपालगंज में एक ऐसे बच्चे का जन्म हुआ था जिसके तीन हाथ और चार पैर थे।

अगस्त 2021 में बिहार के भागलपुर में दो सिर, चार हाथ और तीन पैर वाले बच्चे ने जन्म लिया था। 

वर्ष अक्टूबर 2020 में उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की रहने वाली एक महिला ने ​दो सिर, दो पैर और चार हाथ वाले बच्चे को जन्म दिया था।
 
वर्ष 2018 में मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर इलाके में एक महिला ने चार पैर वाले शिशु को जन्म दिया था।

वर्ष नवंबर 2014 में पश्चिम बंगाल के बरुईपुर में चार हाथ व चार पैर वाले बच्चे का जन्म हुआ था।  

Top