•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

पटना DM के द्वारा गंगा घाटों का जायजा RDNEWS

Blog single photo

पटना DM के द्वारा गंगा घाटों का जायजा RDNEWS  पटना, बुधवार, दिनांक 15 नवम्बर, 2023ः जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह; वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना श्री राजीव मिश्रा एवं नगर आयुक्त, पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर द्वारा आज वरीय पदाधिकारियों के साथ दीघा पाटीपुल से महेंद्रू घाट तक सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया गया तथा छठ महापर्व, 2023 की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। 11.00 बजे पूर्वाह्न दीघा पाटीपुल घाट से निरीक्षण प्रारंभ किया गया। अधिकारियों द्वारा लगभग तीन घंटा तक 15 से अधिक घाटों का पैदल भ्रमण किया गया।

करीब 11 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए महेंद्रू घाट तक सभी घाटों पर तैयारी जिलाधिकारी ने कहा कि 17 नवम्बर को नहाय-खाय से छठ महापर्व का अनुष्ठान हो रहा है। इससे पूर्व सभी तैयारी सम्पन्न कर ली जाएगी। सेक्टर पदाधिकारियों के 21 दल द्वारा 108 घाटों पर लगातार कैम्प कर सभी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। पुरूष एवं महिला के लिए अलग-अलग शौचालय, स्वच्छ पेयजल, चेंजिंग रूम, व्रतियों के ठहरने हेतु शेड, घाटों के यथासंभव समीप वाहन पार्किंग की सुविधा रहेगी। पार्किंग स्थल पर बैरिकेडिंग/ड्रॉप गेट की व्यवस्था रहेगी। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि गंगा नदी में पानी घट रहा है। इस वर्ष छठ पूजा के दिन जल-स्तर विगत वर्ष की तुलना में लगभग तीन मीटर कम रहने की संभावना है।

गंगा के जल-स्तर में कमी एवं घाटों की भौतिक स्थिति को देखते हुए छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन द्वारा सभी तैयारी की जा रही है। सभी घाटों पर बड़े-बड़े अक्षरों में घाटों का नाम एवं वाच टावरों तथा अन्य सुरक्षात्मक संरचनाओं का नम्बरिंग मोटे अक्षरों से घाटो अंकित है। डीएम डॉ. सिंह ने कहा कि प्रशासन सजग, तत्पर एवं प्रतिबद्ध है। छठ महापर्व, 2023 के सफल आयोजन हेतु फूलप्रूफ (त्रुटिहीन) व्यवस्था रहेगी। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, पटना श्री तनय सुल्तानिया, नगर पुलिस अधीक्षक, (मध्य) श्री वैभव शर्मा, अनुमंडल पदाधिकारी पटना सदर, अपर नगर आयुक्त, अधीक्षण अभियंता, जल संसाधन विभाग एवं अन्य भी उपस्थित थे I

RDNEWS24.COM

Top