•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

धनिक लाल मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की,

Blog single photo

बिहार विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल धनिक  लाल मंडल के निधन पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार।
मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समाजवादी नेता,बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष एवं हरियाणा के पूर्व राज्यपाल श्री धनिक लाल मंडल के निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा है कि वे एक लोकप्रिय राजनेता तथा कुशल प्रशासक थे। वे अपने क्षेत्र में लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उन्होंने अपने व्यक्तित्व की बदौलत समाज के सभी वर्गों का आदर एवं सम्मान प्राप्त किया। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत रूप से दुख पहुंचा है। उनका निधन सामाजिक एवं राजनीतिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय धनिक लाल मंडल के पुत्र एवं विधायक श्री भारत भूषण से दूरभाष पर वार्ता कर उन्हे सांत्वना दी। स्वर्गीय धनिक लाल मंडल का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

RDNEWS24.COM

Top