•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

भारतीय जनता पार्टी गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बना रही है ,

Blog single photo

भारतीय जनता पार्टी गुजरात में लगातार सातवीं बार सरकार बना रही है। पार्टी नेता भूपेंद्र पटेल 20 अन्य कैबिनेट मंत्रियों के साथ 12 दिसंबर को पद की शपथ लेंगे। भूपेंद्र पटेल ने नई सरकार के गठन से पहले राज्य विधानसभा चुनाव में भाजपा की ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद शुक्रवार को राज्यपाल अंश देवव्रत को अपना इस्तीफा सौंपा।

सीएम पटेल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अर्ध पाटिल, गृह राज्य मंत्री हर्ष सांघवी, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ऋषिकेश पटेल, गुजरात के मुख्य अवनक पंकज देसाई के साथ शुक्रवार दोपहर 12 बजे के करीब इस्तीफा देने राजभवन पहुंचे, जिसे राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया।

भाजपा आज सुबह 10:30 बजे गांधीनगर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय 'कमलम' में अपने विधायक दल की बैठक करने वाली है, जिसके बाद दोपहर करीब 2:00 बजे राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे ।

RDNEWS24.COM

Top