•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

श्रीराम विवाह प्रसंग के भावपूर्ण वर्णन से भक्त भावविभोर राम कथा के समापन में उमड़े श्रद्धालु ,

Blog single photo

खुसरूपुर। बैकठपुर स्थित राम जानकी,हनुमान मंदिर प्रांगण में चल रहे सीताराम विवाह महोत्सव के तहत पांच दिवसीय कथा आज समापन की ओर है।झांसी से पधारे बाल व्यास पंडित शशि शेखर जी महाराज ने श्री राम विवाह प्रसंग का भावपूर्ण वर्णन किया। यज्ञकर्म की परिभाषित करते हुए कहा कि विवेक से जीना यज्ञ कर्म के बराबर है।उन्होंने कहा कि अतिथि को भोजन कराकर जो खाता है वह यज्ञ कर रहा है। जो सब कुछ होते हुए जमीन पर सोए वही स्वामी है। उन्होंने सीख दी की जानकार बनकर सुनने की न सोचना, वरना आनंद नहीं उठा पाओगे। उसके बाद महाराज जी ने धनुष यज्ञ, परशुराम-लक्ष्मण संवाद एवं श्री राम सीता विवाह का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं। अगर हम समाज में दीन दुखियों जरूरत मंदों की सेवा करते हैं तो समझो भगवान की सेवा कर रहे हैं। कथा के समापन पर श्रीराम की आरती उतारी गई। इस मौके पर पूरा पंडाल श्रद्धालुओ से भरा है।

RDNEWS24.COM

Top