•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ ,

Blog single photo

राष्ट्रीय जनता दल के वरिष्ठ नेता सुधाकर सिंह ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी कर सोमवार को विवाद खड़ा कर दिया। उनकी टिप्पणी पर सियासी बयानबाजी शुरू हो गई है। जहां उपेन्द्र कुशवाहा ने उनके बयान पर कड़ी आपत्ति जताई, वहीं मांझी ने सुधाकर सिंह के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। वहीं जेपी नड्डा ने लोकसभा वैशाली में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए कहा कि उन्होंने बिहार की जनता को धोखा दिया है। कृषि मंत्री सुधाकर सिंह के लगातार सरकार विरोधी बयान के बाद जदयू पार्लियामेंट्री बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली है। उपेंद्र कुशवाहा ने फेसबुक पर तेजस्वी यादव को टैग कर लिखा तेजस्वी जी अपने विधायक को समझाए ।

RDNEWS24.COM

Top