•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

सुशील मोदी ने बुधवार को यहां बयान जारी ,

Blog single photo

सुशील मोदी ने बुधवार को यहां बयान जारी कर कहा कि सुधाकर सिंह और जगदानंद सिंह पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर ही काम कर रहे हैं। जगदानंद सिंह ने ‘बड़ी चीज हासिल करने के लिए छोटी चीजों का त्याग करने‘ का इशारा नीतीश कुमार के लिए ही किया..पटना: बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने एक बार फिर कहा कि पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के एजेंडे पर काम कर रहे हैं इसलिए मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों के इस्तेमाल के बावजूद उनपर करवाई नही हो रही है.

2025 तक तेजस्वी की ताजपोशी टालते रहेंगे नीतीश” पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सुधाकर सिंह की यह बात तकर्संगत है कि जो राज्य विकसित होने के लिए साधनों की कमी का रोना रोता हो और विशेष राज्य की मांग के लिए केंद्र सरकार के सामने खड़ा हो, उसे अपने मुख्यमंत्री के लिए 300 करोड़ का जेट विमान खरीदने के फैसला नहीं करना चाहिए। भाजपा सांसद ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा की चर्चा करते हुए कहा तेजस्वी की ताजपोशी,का खेल खेलते रहेंगे बिहार के CM नीतीश कुमार.

RDNEWS24.COM

Top