•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

तोहफा : अब झारखंड के शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के नाम से जाना जाएगा अंडमान-निकोबार का द्वीप ,

Blog single photo

तोहफा : अब झारखंड के शहीद लांस नायक अलबर्ट एक्का के नाम से जाना जाएगा अंडमान-निकोबार का द्वीप

रांची : झारखंड के गौरव परमवीर अल्बर्ट एक्का का नाम अंडमान निकोबार के एक द्वीप का नाम पर रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इसका ऐलान किया है। अंडमान निकोबार द्वीप समूह के 21 सबसे बड़े अनाम द्वीपों के नाम परमवीर चक्र विजेताओं के नाम पर रखा।
अलबर्ट एक्का के परिजन इस फैसले से बेहद खुश हैं। अलबर्ट एक्का के पोते ने कहा कि हमारा पूरा परिवार खुश है कि सरकार ने यह फैसला लिया है। हमारी इच्छा है कि जिस जगह को मेरे दादा जी के नाम से रखा गया है उसे एक बार देख सकें। हम जरूर एक दिन उस जगह जायेंगे जिस जगह को दादा जी के नाम से रखा गया है। मेरी भी इच्छा है कि मैं फोज में भर्ती होकर अपने देश का नाम रौशन करूं।

कौन हैं अल्बर्ट एक्का
अल्बर्ट एक्का गुमला जिले के जारी गांव के रहने वाले थे। इस गांव की पहचान आज भी उनके नाम से है। अल्बर्ट एक्का सबसे पहले बिहार रजिमेंट में रहने के दौरान चीन से युद्ध में शौर्य दिखाया था। 1962 की भारत-चीन युद्ध में एक्का ने कई दुश्मनों को ढेर कर दिया था। भारत-बांग्लादेश युद्ध के दौरान 3 दिसंबर 1971 को अल्बर्ट एक्का शहीद हो गए थे। गंगा सागर के पास अल्बर्ट एक्का ने मोर्चा संभाला। यहीं रेलवे स्टेशन में पाकिस्तान के 165 घुसपैठिया मौजूद ते। 20 गोलियां लगने के बाद भी एक्का ने पाक सेना के बंकर को उड़ा दिया था।

RDNEWS24.COM

 

Top