•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से एक ट्विट वायरल हो रहा हैं ,

Blog single photo

इस समय सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से एक ट्विट वायरल हो रहा हैं।
यह ट्वीट IG- पुलिस महानिरीक्षक विकास वैभव,IPS (होमगार्ड्स व फ़ायर सर्विसेज) का हैं। उनके अनुसार DG यानी पुलिस महानिदेशक जैसे उच्च पद पर आसीन शोभा ओहटकर (होम अफेयर और फायर सर्विसेज)जो 1990बैच की IPS अधिकारी हैं। उनके द्वारा मीटिंग में अपने अधीनस्थ IPS अधिकारियों से अभद्रता व गाली गलौज क्या शोभा देता हैं। IG विकास वैभव के साथ भी DG ने अभद्रतापूर्ण व्यवहार किया और गाली दी। इतने उच्च पदस्थ अधिकारी DG का अपने अधीनस्थ IPS अधिकारियों से इस तरह पेश आना दुःखद एवम दुर्भाग्यपूर्ण हैं।DG- महानिदेशक का अपने अधीनस्थ अधिकारियो से इस तरह बर्ताव क्या शोभनीय हैं.? यह चिंतनीय हैं।

विकास वैभव IPS की गिनती बिहार में एक कर्मठ,अच्छे व तेजतर्रार अधिकारी के रूप में होती हैं। विकास  वैभव खुद IIT कानपुर से पासआउट हैं। इनका छोटा भाई भी IRAS हैं। इनके पिता भी IOCL भारत सरकार से उच्च पद से अ.प्रा. हैं। एक IG-पुलिस महानिरीक्षक जैसे वरिष्ठ अधिकारी से DG-शोभा ओहटकर IPS  का यह हरकत बिल्कुल निंदनीय हैं। पुष्ट खबर के अनुसार DG महोदया एक वरिष्ठ IPS अफसर से इतनी अभद्रता से पेश आयी कि वह अफसर बेहोश हो गया।एक अन्य IPS अफसर से गाली गलौज के साथ उसके ऊपर हाथ उठा दी। इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण कुछ नही हो सकता हैं। एक उच्च स्तरीय जांच कराकर इनके ऊपर सख्त कार्यवाही की जाए।
जब इतने बड़े DG-पद पर आसीन अधिकारी अपने अधीनस्थ अधिकारीयो को बेइज्जत कर रहा हैं,तो राज्य की आम जनता का ये DG- पुलिस महानिदेशक की क्या भला करेंगी.?

RDNEWS24.COM

Top