•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

पुलिस पदाधिकारियों द्वारा 61 यूनिट रक्तदान किया गया ,

Blog single photo

दिनांक-27.02.2023
बिहार पुलिस दिवस-2023

पुलिस दिवस-2023 के अवसर पर आज दिनांक-27.02.2023 को ‘‘लहु हमारा जन सेवा में‘‘ अभियान के तहत् पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), मधुबनी, परिचारी प्रवर, पुलिस केन्द्र, मधुबनी, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस अस्पताल, मधुबनी की उपस्थिति में जिला पदाधिकारी, मधुबनी द्वारा सदर अस्पताल, मधुबनी में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मधुबनी जिला बल के 61 (एकसठ) पुलिस पदाधिकारियों/कर्मियों द्वारा 61 यूनिट रक्तदान किया गया।

ज्ञातव्य हो कि पुलिस दिवस-2023 के अवसर पर दिनांक-20.02.2023 से 26.02.2023 तक मधुबनी पुलिस द्वारा जन-सहभागिता मोटरसाईकिल रैली का संचालन करते हुए मधुबनी जिला के सभी 1941 (एक हजार नौ सौ इकतालीस) गाॅवों में 50825 (पचास हजार आठ सौ पच्चीस) आम जनता के समस्याओं को सुना गया एवं सुझाव लिया गया।

RDNEWS24.COM

Top