•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी जन्मदिन की बधाई,

Blog single photo

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का जन्म 1 मार्च, 1951 को बिहार के पटना जिले के बख्तियारपुर गांव में हुआ था। नीतीश को घर में माता-पिता और भाई-बहन दुलार से मुन्ना नाम से पुकारा करते थे। सब के दुलारे मुन्ना से बिहार के मुख्यमंत्री बनने तक का सफर भी बड़ा संघर्षपूर्ण और रोचक रहा है। नीतीश कुमार के पिता रामलखन सिंह स्वत्रंता सेनानी और विख्यात गांधीवादी नेता थे। संविधान सभा के सदस्य डॉ. अनुराग नारायण सिन्हा के करीबियों में से एक थे नीतीश के पिता। डॉ. अनुराग को बिहार विभूति की उपाधि से भी नवाजा गया था। 

नीतीश कुमार ने बिहार कॉलेज आॅफ इंजीनियरिंग, पटना से अभियांत्रिकी में स्नातक की पढ़ाई की है। वर्ष 1973 में पेशे से अध्यापिका मंजू कुमारी सिन्हा को नीतीश जी ने अपनी जीवन संगिनी चुना। हालांकि वर्ष 2007 में 53 वर्ष की उम्र में इनकी पत्नी का देहांत हो गया। इन दोनों का एक बेटा भी है। नीतीश कुमार प्रगतिवादी और व्यवहारिक सोच वाले नेता हैं। वह नई विचारधारा से प्रभावित लेकिन गंभीर व्यक्तित्व के स्वामी हैं। नीतीश समाजवादी राजनीतिज्ञों की श्रेणी से संबंध रखते हैं। इन्होंने राम मनोहर लोहिया, जयप्रकाश नारायण, वी.पी सिंह के पद चिह्नों पर चलते है। 

RDNEWS24.COM

Top