•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

“मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम ”

Blog single photo

“मेडिकल सिविक एक्शन कार्यक्रम ”

आज दिनांक 10/03/2022 को 48 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल,जयनगर द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलुआ टोल, दुल्लीपट्टी के  प्रांगण  में  नागरीक  कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत श्री आई.एस.पन्मई  (कमांडेंट) के निर्देशानुसार डॉक्टर सुनेहा सिंह  (चिकित्सा पदाधिकारी) की मौजूदगी में दो निशुल्क मानव  चिकित्सा शिविरों  का  आयोजन किया गया , एक कार्यक्रम सुबह 11-00 से 13-30 बजे और दूसरे 14-00 से 16-30 बजे तक इन दोनों कार्यक्रमों में  48वीं वाहिनी के चिकित्सा कर्मियों द्वारा दूलीपट्टी के आस- पास के गाँव बलुआटोल और शीलानाथ के नागरिको को  स्वास्थ्य संबंधी  जानकारियाँ दी गयी तथा  निशुल्क  इलाज किया गया तथा रुपए 38,000/- कीमत की  आवश्यक औषधियों का निशुल्क  वितरण किया गया ।  इन दोनों  कार्यक्रमो  में  कुल 170  स्थानीय लोगो ने भाग  लिया जिसमे पुरुष – 46, महिलाये-59, एवं बच्चे-65 लाभान्वित हुए । 

डॉक्टर सुनेहा सिंह  (चिकित्सा पदाधिकारी) 48 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल जयनगर, द्वारा वहा उपस्थित सभी लोगो को  खान पान पर विशेष ध्यान देने का सुझाव दिया तथा समय समय पर शारीरिक जांच करवाते रहने का भी सुझाव दिया।  सशस्त्र सीमा बल अनवरत रूप से जन सरोकार के तथा आम जनता के हित के लिए सदैव प्रयत्नशील रही  है।  इस कार्यक्रम में अधिनस्थ अधिकारी श्याम लाल,  मुख्य आरक्षी   राकेश कुमार झा, सामान्य आरक्षी  धर्मेंद्र कुमार, सामान्य आरक्षी श्रीनिवास और श्रीमति वीणा कुमारी, प्रधानाध्यापिका (राजकीय प्राथमिक विद्यालय बलुआटोल, दुल्लीपट्टी) भी   शामिल थी I

RDNEWS24.COM

Top