•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

3.83 कराेड़ की लागत से बनेगा शवदाह गृह ,

Blog single photo

विद्युत शवदाहगृह बनाने के लिए बेनीपट्टी नगरपंचायत को मिला3.83 करोड़ का आवंटन !

षष्ठम राज्य वित्त आयोग मद से मिले राशि से समूचे नगरपंचायत क्षेत्र में बनाये जाएंगे 3 विद्युत शवदाहगृह !

बिहार विधानपरिषद में भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर द्वारा पूछे गए प्रश्न के जवाब में नगर विकास एवं आवास विभाग द्वारा दी गयी जानकारी !

बेनीपट्टी नगरपंचायत के 3 विभिन्न वार्डों में विद्युत शवदाहगृह निर्माण के लिए बिहार सरकार के षष्टम राज्य वित्त आयोग योजना मद से 3 करोड़ 83 लाख 29 हजार 180 रुपये आवंटित किया गया है।
उक्त राशि से बेनीपट्टी नगरपंचायत के वार्ड संख्या - 2, 15 और 22 में सार्वजनिक स्थल पर विद्युत शवदाहगृह का निर्माण किया जाएगा।
बताते चलें कि बिहार विधान परिषद में भाजपा एमएलसी घनश्याम ठाकुर ने बेनीपट्टी नगरपंचायत के विभिन्न वार्डों में विद्युत शवदाह गृह की आवश्यकता व इसका निर्माण कराने की मांग की थी। उन्होंने नगरपंचायत में एक भी विद्युत शवदाहगृह नहीं होने की बात करते हुए इसके लिए प्रश्न पूछा था।

विधान पार्षद के प्रश्न का जवाब देते हुए नगरविकास एवं आवास विभाग की ओर से जवाब दिया गया कि कार्यपालक पदाधिकारी, नगरपंचायत बेनीपट्टी से नगरपंचायत क्षेत्र बेनीपट्टी में विद्युत शवदाहगृह निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रतिवेदित किया गया है, इसमें उच्चैठ भगवती स्थान, वार्ड संख्या - 2 में, अनुमंडल कार्यालय बेनीपट्टी से दक्षिण वार्ड संख्या - 15 में और सरिसब गांव के वार्ड संख्या - 22 में सार्वजनिक स्थान पर विद्युत शवदाह गृह का निर्माण कराया जाएगा।
वितीय वर्ष 2022-23 में बेनीपट्टी नगरपंचायत के लिए बिहार सरकार के षष्ठम राज्य वित्त आयोग योजना मद से 3 करोड़, 83 लाख, 29 हजार, 180 रुपये आवंटित किए गए हैं। विद्युत शवदाह गृह बन जाने से जहां पर्यावरण को कम नुकसान होगा वहीं लोगों को लकड़ी की किल्लत से भी छुटकारा मिलेगा। शवदाहगृह बनने की जानकारी से नगरपंचायत वासियों द्वारा प्रसन्नता व्यक्त की गई है।

RDNEWS24.COM

Top