•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिहार दिवस समारोह की सभी तैयारियाँ पूर्ण ,

Blog single photo

मधुबनी  -दिनांक -21/03/2023 

===================                                                   बिहार दिवस समारोह की सभी तैयारियाँ पूर्ण।

कल 22 मार्च 2023 को जिला मुख्यालय सहित सभी विद्यालयों के पोषक क्षेत्र में प्रातः 7 बजे निकलेगी प्रभात फेरी ।

महापुरुषों की मूर्ति पर होगा माल्यार्पण कार्यक्रम।

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर समस्त जिले वासियों को दी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 

संध्या में  रंगारंग सांस्कृतिक का होगा आयोजन।कार्यक्रम,खेल-कूद प्रतियोगिता के साथ-साथ विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।

नीली रौशनी से जगमग होंगे    सरकारी भवन। 

बिहार के गौरव एवं एकजुटता का 111वां स्थापना दिवस के अवसर  आयोजित समारोह की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई है। जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा ने बिहार दिवस की पूर्व संध्या पर समस्त जिले वासियों को हार्दिक बधाई एवं  शुभकामाएं दी है।कल प्रातः जिला मुख्यालय सहित जिले के सभी विद्यालयों के पोषित क्षेत्रो में प्रभात फेरी निकाली जाएगी।समाहरणालय सहित सभी प्रमुख सरकारी कार्यालयों नीली रोशनी  से जगमग होंगे। इस अवसर पर  सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान बिहार गौरव गान और बिहार प्रार्थना गीत का गायन  किया जाएगा। वॉटसन स्कूल के प्रांगण में मनाए जाने वाले बिहार दिवस के मुख्य समारोह हेतु दिन के आयोजन में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी । वॉटसन स्कूल परिसर में बिहार की प्रगति को प्रतिबिंबित करने वाले विभिन्न विभागीय स्टॉल लगाए जायेगे,जिसका उद्घाटन कल 11 बजे पूर्वाहन  जिलाधिकारी  अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा की जाएगी।    इसके अतिरिक्त संध्या 6 बजे से  भव्य रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा।

RDNEWS24.COM

Top