•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

WJAI के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात ,

Blog single photo

पटनाः बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर से वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष आनन्द कौशल के नेतृत्व में डब्ल्यूजेएआई के एक शिष्टमंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की। ये मुलाकात वेब पत्रकारिता के सशक्तिकरण की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी।  

                

WJAI के शिष्टमंडल ने राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात
शिष्ट मंडल ने महामहिम को अंगवस्त्रम, मिमेंटो और संस्था का  चार्टर भेंट कर संगठन के क्रियाकलापों की जानकारी दी। शिष्ट मंडल ने महामहिम को संगठन की स्व नियामक इकाई (WJSA) के कार्यों से भी अवगत कराया।

        

गुरुवार को वेब जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया के 5 सदस्यीय शिष्टमंडल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष आनंद कौशल के नेतृत्व में महामहिम राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से राजभवन पटना में शिष्टाचार मुलाकात की। महामहिम को मोमेंटो व अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया गया। साथ ही, संस्था की ओर से उन्हें एसोसिएशन का संविधान चार्टर प्रदान कर संगठन की गतिविधियों से भी परिचित कराया गया। उन्हें संगठन की कर्जों से भी अवगत कराया !

RDNEWS24.COM

Top