•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

किसान अरी रंजय सिंह के खेत पहुँचे जिला पदाधिकारी,

Blog single photo

दिनांक:4अप्रैल 2023

किसान अरी रंजय सिंह के खेत पहुँचे जिला पदाधिकारी

फसल कटनी प्रयोग के निरीक्षण के क्रम में स्वयं हँसुआ लेकर फसल कटनी किया                                        


 बिहार राज्य फसल सहायता योजना अन्तर्गत रबी फसल गेहूं की कटनी प्रयोग का निरीक्षण जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा के द्वारा डूमरा प्रखंड के मुरादपुर पंचायत ग्राम मझौलिया में किया गया। 

जिला पदाधिकारी मनेश कुमार मीणा किसानों के खेत पहुँचे। गौरतलब हो कि फसल कटाई प्रयोग उत्पादन एवं उपज दर , क्षति के दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण है। इसके अंतर्गत कटनी का प्रयोग संभाविक रैंडम पद्धति से निकालकर प्लॉट का चयन किया जाता है,जिसमें प्लॉट का कट साइज 10 मीटर लंबा एवं 5 मीटर चौड़ा यानी कुल 50 वर्ग मीटर में किया जाता है। 50 वर्ग मीटर में किए गए कटनी में  कुल 17 किलो 500 ग्राम गेंहू का उपज पाया गया। जिसका प्रति हेक्टेयर 35 क्विंटल उत्पादन का आकलन हुआ। 

जिलाधिकारी ने स्थानीय किसानों से बात कर उनकी समस्यायों की जानकारी ली एवं उनसे  कृषि योजनाओं एवं कार्यक्रमो का फीड बैक भी लिया। उन्होंने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता है। किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य मिले और उनकी आय में वृद्धि हो,इसको लेकर पूरी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर लखी राम मुर्मु जिला सांख्यिकी पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी , अवर सांख्यिकी पदाधिकारी रणधीर कुमार, अमोद कुमार प्रखंड सांख्यिकी पदाधिकारी ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी अविनाश कुमार एवं कृषि समन्वयक रणकेशरी सिंह  उपस्थित थे।

RDNEWS24.COM

Top