•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा बिहारः चिराग पासवान ,

Blog single photo

मुख्यमंत्री से नहीं संभल रहा बिहारः चिराग पासवान
चिराग पासवान ने कहा कि यह पहली बार नहीं है कि रामनवमी में इस तरह की हिंसा हुई है, लेकिन इससे नीतीश कुमार आज तक सबक नहीं लिए हैं। नीतीश कुमार हमेशा पिछड़ा ,अति पिछड़ा , दलित, अकलियत की एकता की बात और राजनीति करते आए हैं, लेकिन उनको इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ रहा कि रामनवमी में इतनी बड़ी हिंसा हो गई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से बिहार संभलने वाला नहीं है। बिहार में लगातार हत्या लूट, अपहरण ,जहरीली शराब पीने से सैकड़ों की हत्या हो रही हैं।

           

 “बिहार में राष्ट्रपति शासन कर दिया जाए लागू”  
लोजपा के अध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गृह मंत्रालय भी अपने पास रखे हुए हैं।  इसके बाद भी इस तरह से लगातार हिंसा, दंगा-फसाद, अपहरण, हत्या, लूट की वारदात हो रही हैं। चिराग पासवान ने साफ कहा कि राज्यपाल एवं  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को भी लेटर लिखकर इस बात की जानकारी दी हैं और कहा है कि बिहार में और हत्याओं का इंतजार नहीं कर सकते। बिहार में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया जाए।

RDNEWS24.COM

Top