•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

न्यू गिरिडीह-रांची के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत 17 अप्रैल से ,

Blog single photo

न्यू गिरिडीह-रांची के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत 17 अप्रैल से

रांची : न्यू गिरिडीह-रांची के बीच इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत 17 अप्रैल को न्यू गिरिडीह स्टेशन से हरी झंडी दिखाकर की जाएगी। यह ट्रेन न्यू गिरिडीह स्टेशन से चलकर धनवार, कोडरमा, हजारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे होते हुए रांची पहुंचेगी। रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) विवेक कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से इससे संबंधित सर्कुलर जारी किया गया है। न्यू गिरिडीह से ट्रेन दोपहर दो बजे रवाना होगी। कोडरमा से शाम 4.40 बजे, बरकाकाना से शाम 7.15 बजे व टाटीसिलवे से रात 9.07 बजे रवाना होगी और रांची रात 9.30 बजे पहुंचेगी। वहीं, रांची से ट्रेन सुबह 6.10 बजे खुलेगी। टाटीसिलवे से सुबह 6.30 बजे, बरकाकाना से सुबह 8.10 बजे व कोडरमा से पूर्वाह्न 11 बजे रवाना होगी और न्यू गिरिडीह स्टेशन दोपहर 1.10 बजे पहुंचेगी। 

13 कोच वाली इस ट्रेन में एक विस्टाडोम कोच भी होगा। इस कोच में कांच की बड़ी-बड़ी खिड़कियों के अलावा पारदर्शी छत होगी। इससे यात्री ट्रेन से बाहर की वादियों का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। बताते चलें कि कोडरमा-बरकाकाना-रांची रेललाइन के निर्माण के बाद पहली बार लंबी दूरी की ट्रेन इस रेलखंड पर चलेगी।
डीआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने नयी ट्रेन चलाने के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, सांसद अन्नपूर्णा देवी और सांसद समीर उरांव के प्रति आभार प्रकट किया है।

RDNEWS24.COM

Top