•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

"शांति देवी संस्कृत साधक सम्मान" से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर ,

Blog single photo

"शांति देवी संस्कृत साधक सम्मान" से सम्मानित हुए वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 21 अप्रैल :: 

सर्वत्र संस्कृतं संकल्प के साथ आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के अंतर्गत संस्कृत विदुषी शान्ति देवी की पुण्यतिथि के अवसर पर औरंगाबाद से प्रकाशित होने वाले नवबिहार टाइम्स के सम्पादक एवं राज्य के वरिष्ठ पत्रकार कमल किशोर को सम्मानित किया गया। उक्त सम्मान बिहार संस्कृत संजीवन समाज पाटलिपुत्रम की ओर से आयोजित कार्यक्रम में दी गई।

गौरतलब है कि संस्कृत विदुषी स्मृतिशेष शांति देवी की स्मृति में संस्कृत के प्रचार-प्रसार में उत्कृष्ट देने वाले संस्कृत विचारकों-विद्वानों को यह सम्मान प्रदान किया जाता है।

उक्त अवसर पर आधुनिको भव संस्कृतं वद अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुकेश कुमार ओझा ने कहा कि शान्ति देवी का स्मृति आयोजन संस्कृत और हिन्दी को समर्पित होने से भारत की भाषा - बोली के संवर्धन को बल मिला है। 

कार्यक्रम में  सम्पादक कमल किशोर, आज के हृदय नारायण, डॉ. संजय कुमार सिंह, रामनाथ पाण्डेय, डॉ. मिथिलेश कुमार, डॉ. ज्योत्सना मिश्रा, सुषमा सिंह, उपासना आर्य, श्रद्धा कुमारी, अनामिका, कृष्ण कांत मिश्र, चंद्रकांत, रजनीश प्रियदर्शी, ओम भास्कर को संस्कृत साधक सम्मान से सम्मानित किया गया।

RDNEWS24.COM

Top