•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है,

Blog single photo

 बिहार सरकार के वित्त मंत्री विजय चौधरी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर तीखा हमला बोला है। आनंद मोहन की रिहाई को लेकर बीजेपी के सवाल उठाने पर विजय चौधरी ने कहा कि किसी एक व्यक्ति के लिए कानून में बदलाव नहीं किया गया है। पहले जो लोग रिहाई के लिए हल्ला कर रहे थे वही आज विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुशील मोदी केवल बयानबाजी करने का काम करते हैं।

विपक्षी दलों की बैठक को लेकर विजय चौधरी ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में कई दलों के नेता की व्यस्तता के कारण बैठक अभी नहीं हो रही है। जल्द ही तारीखों का ऐलान किया जाएगा और मीडिया को पूरी जानकारी दी जाएगी। वहीं बीजेपी के बिहार में 40 सीट पर जीत का दावा करने पर बयान देते हुए उन्होंने कहा कि बीजेपी ही ऐसी पार्टी है जो सारे सीट पर जीत का दावा कर सकती है। इसमें कोई आश्चर्य नहीं है।
 सासाराम की घटना में बीजेपी के पूर्व विधायक की गिरफ्तारी पर विजय चौधरी ने कहा कि सभी जानते है की बीजेपी क्या-क्या करती है। आजकल वह धरना प्रदर्शन करने की बात कर रही है। इसमें कोई आश्चर्य की बात नहीं है। बीजेपी का यह काम पुराना है। वहीं पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि जब हम सब साथ थे उस समय भी हमलोग मन की बात नहीं सुनते थे। बीजेपी नेता सिर्फ फिजूल की बाते करते है उँन्हे समाज की चिंता कम  कनफुसकी ज्यादा हैं जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, वैसे-वैसे बिहार में राजद नेता अपने बयानों के तीर से सबको घायल कर रहे हैं। विवादित बयानों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब राजद के राष्ट्रीय सचिव और पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने ब्राह्मणों को लेकर विवादित बयान दिया है। राजद नेता के इस बयान के बाद सियासत गरमा गई है। भाजपा विधायक नीरज बबलू ने कहा कि राजद नेताओं में विवादित बयानों की होड़ मची है। राजद नेताओ को मानसिक इस्थिति ठीक नही हैं|

कांग्रेस ने राजद नेता के बयान से किया किनारा
दरअसल,  सुपौल में राजद कार्यकर्ताओं की एक बैठक थी। इस बैठक को संबोधित करते हुए राजद नेता यदुवंश कुमार यादव ने कहा, “ब्राह्मण रूस और अन्य यूरोपीय देशों के निवासी हैं और भारत आकर बस गए हैं। यादव समाज मूल रूप से भारत का है। कोई ब्राह्मण इस देश का नहीं है। ब्राह्मण विभाजित कर शासन करने की कोशिश कर रहे हैं। हमें उन्हें यहां से भगा देना चाहिए। वहीं महागठबंधन के सहयोगी दल कांग्रेस ने राजद नेता के बयान से किनारा कर लिया है। कांग्रेस प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने राजद नेतृत्व से अनुरोध किया है कि नेताओं के ऐसे बयान देने पर रोक लगाए।
नेताओं के खिलाफ करनी चाहिए कार्रवाईः जदयू
वहीं इस पर जदयू प्रवक्ता अभिषेक झा ने कहा, “राजद नेता मीडिया में बने रहने के लिए इस तरह की अनर्गल बातें करते हैं। क्या परशुराम रूस से आए थे’। ऐसी घटिया टिप्पणी वो सिर्फ मीडिया में आने के लिए करते हैं। राजद को ऐसे नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।” राजद नेता के बयान के बाद राजद ने भी किनारा कर लिया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा है कि हमारे नेता तेजस्वी यादव ने हर मंच पर कहा है कि हमारी पार्टी शुरु से ए टू जेड की पार्टी है। हमारे यहां सभी धर्मों का सम्मान है। अगर कोई ऐसा बोलता है तो ये उसको ज्ञान का अभाव है।आपको बता दे कि इससे पहले भी बिहार के शिक्षामंत्री चंद्रशेखर ने रामचरितमानस के बारे में अपमानजनक शब्द का इस्तेमाल किया था। तो दूसरी ओर राजद विधायक सुरेंद्र यादव ने भी भारतीय सेना के बारे में बयान देकर बिहार की राजनीति में भूचाल मचा दिया था। अब यदुवंश यादव के बयान ने बिहार को बदनाम किया है।

Top