•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मधुबनी  जिला मुख्यालय  के युवराज होटल के सभागार में मां जानकी सेना की वार्षिक बैठक हुआ।

Blog single photo

मधुबनी  जिला मुख्यालय  के युवराज होटल के सभागार में मां जानकी सेना की वार्षिक बैठक हुआ। बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठन विस्तार को लेकर किया गया। जहां मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा ने कहा की विगत 29 अप्रैल को मां जानकी जन्मोत्सव का कार्यक्रम सफलता पूर्वक पुर्ण हुआ तथा इस कार्यकम को सफल बनाने में जितने भी जानकी सेना के अधिकारी और कार्यकर्ता ने तन मन धन से कार्य किया उसका अभिनंदन और दिल से आशीर्वाद देते हुए प्रेस को बताते हुए श्री झा ने कहा की प्रत्येक 2 वर्ष पर संगठन का विस्तार किया जाता है और आज इसी क्रम में संगठन का विस्तार करते हुए मां जानकी सेना जैसे समाजिक सांस्कृतिक संगठन के नये जिला अध्यक्ष के रूप में श्री धर्मेन्द्र भारद्वाज उर्फ बौआ झा को जिलाध्यक्ष, एवं दीपा झा को क्रीड़ा प्रकोष्ठ संयोजक जानकी सेना एवं श्रीमती चंदेश्वरी देवी महिला मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है । मुख्य संरक्षक मृत्युंजय झा ने विस्तार से बताते हुये कहा कि  संगठन की ताकत सर्वोपरि है..! संगठन से ही हमारी आपकी पहचान बनती है, इसलिए संगठन हमारे लिए सर्वोपरि होना चाहिए। संगठन के प्रति निष्ठा और समर्पण होनी चाहिए। संगठन किसी भी प्रकार का हो राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक, शैक्षणिक, औद्योगिक , सांस्कृतिक  आदि। संगठन के बिना मानव जीवन अधूरा है।  अतः हर क्षेत्र में जहां भी रहें, संगठित रहें, सक्रिय रहें...! समाजिक व राष्ट्र पुर्ननिर्माण हेतू लिए मां जानकी सेना संगठन मिथिलांचल में सर्वोपरि है। 


इसका सांगठनिक उद्देश्य ही प्रथम प्राथमिकता है। संगठन की नीतिगत स्पष्टता हमारी  कार्यप्रणाली है।  वहीं मां जानकी सेना नव नियुक्त मधुबनी जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र भारद्वाज उर्फ बौआ झा ने कहा कि मां जानकी सेना का मधुबनी जिला का अध्यक्ष के लायक मुझे समझा गया और मुझे सत्र  2023/2025 हेतू कार्य करने प्रभार दिया गया है । किन्हीं को ज्यादा और किन्हीं को कम महत्व प्रदान करने की ग्रंथि से हम जानकी सेना के सेनानी मुक्त हैं। मां जानकी सेना के हम सेनानी किसी के पद-प्रतिष्ठा से हम प्रभावित नहीं होते और न ही किसी अकिंचन को उसके यथेष्ट भाग से वंचित करने का हम जानकी सेना का स्वभाव है।


मां जानकी इसीलिए हमारी 'प्रधान' हैं क्योंकि उन्होंने वंचित रहकर अपनी आत्मनिर्भरता का परिचय दिया।त्याग दिए जाने की स्थिति में भी उन्होंने 'स्वार्थ' स्वभाव को छोड़ 'सर्वहारा' की प्रतिबद्धता का परिचय दिया है ।आज मिथिलांचल विकास से वंचित है। शोषित है। अधीनस्थ है।मां जानकी सेना मिथिलांचल की प्रगति, विकास और धरोहर की पहचान का हामी है।इसके लिए मिथिलांचल के सर्वहारा समाज मे जागृति आवश्यक है।मां जानकी के आशीर्वाद से हम सभी युवाओं से मिलकर जागृति अभियान चलाकर मिथिलांचल के धरोहर की रक्षार्थ और प्रतिभा उत्थान हेतू हरक्षण सक्रिय दिखाई देंगे। मां जानकी सेना जिला में ठीक तरह से सामाजिक कार्य कर रहा है जिसे अब हमे प्रखंड स्तर पर करते हुए जिला के हर गांव में मां जानकी सेना का गठन किया जाएगा जो की सामाजिक हित के लिए कार्य करेगा ।माँ जानकी सेना एक सांस्कृतिक और धार्मिक संगठन है और मिथिला के सभी जिला सीमावर्ती देश के रेड ज़ोन मे है यहां सीमा के प्रत्येक भाग मे घुसपैठिय और विदेशी षडयंत्र किए जा रहे, माँ जानकी सेना इस पर केवल निगाह ही नही रखेगी बल्कि संगठन शाक्ति के बल पर मुकाबला भी करेगी।  माँ जानकी सेना की टोली प्रत्येक पंचायत तक गठित होगी और प्रशिक्षण की भी व्यापक योजना बनायेगी। श्री झा ने कहा कि मातृशक्ती को आत्मनिर्भर बनाने के लिय भी जानकी सेना कार्य करेगी और खेल और कला के माध्यम से युवाओ को अनेक अवसर प्रदान करेगी।


मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष डॉक्टर रणधीर यादव,संगठन मंत्री जितेंद्र झा बाबा,महामंत्री गौरव झा, क्रिडा प्रकोष्ठ के शिव कुमार महतो,कला और नृत्य प्रकोष्ठ से सतिश मिश्रा के साथ कन्हैया जी, नीतू देवी(भावी मेयर प्रत्याशी),   अधिवक्ता प्रकाश मणि,, किषण साह,,मनिष झा,, निलेश सिंह,,दिपा झा,, चंदेश्वरी देवी,,गौरव मिश्रा,, शत्रुघ्न महतो,, पूर्व प्रमुख जटाधर पासवान,,,मुकुंद महतो,,रविदास बनिया,,  के साथ और भी गणमान्य लोगो की उपस्थिति रही।

RDNEWS24.COM

Top