•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा समाहरणालय स्थित..

Blog single photo

दिनांक -02/06/2023मधुबनी
===================                                                       जिलाधिकारी अरविन्द कुमार वर्मा द्वारा समाहरणालय स्थित  कार्यालय कक्ष में जिले भर से आए परिवादियों से  मुलाकात की गई और न  केवल उनकी शिकायतों को सुना गया बल्कि, सबंधित अधिकारियों को त्वरित निष्पादन के निर्देश भी दिए गए।

बताते चलें कि प्रत्येक सप्ताह शुक्रवार को जनता के दरबार में जिलाधिकारी कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर जिलाधिकारी सभी परिवादियों से मुलाकात करते हैं और उनकी शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश भी देते हैं। इस परिप्रेक्ष्य में आज कुल 93 परिवादी अपनी शिकायतों के साथ आए थे। हमेशा की तरह सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद से संबंधित रहीं। वहीं, कई लोग अपनी निजी समस्यायों के

निराकरण हेतु भी आए थे। जयनगर प्रखंड के ग्राम बेलही पूर्वी के रहने वाले राम उदगार साह ने गुहार लगाई कि उनकी निजी जमीन पर दबंगों द्वारा मकान बना लिया गया है।  जयनगर के ही ग्राम पंचायत राज पड़वा बेलही के वार्ड संख्या 14 के वार्ड सदस्य ने पंचायत की योजनाओं में गड़बड़ी की शिकायत की। हरलाखी प्रखंड के बेता परसा के राम लोचन मुखिया शिकायत की है कि उन्हें उनकी अपनी जमीन पर मकान बनाने नहीं दिया जा रहा है। पंडौल प्रखंड के संकोर्थ नवटोलिया के ग्रामीणों द्वारा जर्जर सड़क की बात बताई और इसके निर्माण की दिशा में कदम उठाने हेतु जिलाधिकारी से अनुरोध किया गया। जिलाधिकारी द्वारा आए हुए सभी परिवादियों से बारी बारी सारी शिकायतें सुनी गई और उनके परिवाद के निवारण हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए गए।

RDNEWS24.COM

 

Top