•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को प्रदूषण से बचाने..

Blog single photo

विश्व पर्यावरण दिवस पर धरती को प्रदूषण से बचाने और पर्यावरण के प्रति जागरूकता के लिए ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई द्वारा पौधरोपण और पर्यावरण को बचाने के लिए शपथ ग्रहण का आयोजन विश्वविद्यालय एनएसएस इकाई के कार्यक्रम समन्वयक डॉ विनोद बैठा  के नेतृत्व में  किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए  लनामिवि के कुलसचिव प्रो मुश्ताक अहमद ने स्वयंसेवकों से कहा कि इस भीषण गर्मी में जिसका तापमान 42 से 45 डिग्री तक है जाती है। इस समय गर्मी की समस्या गंभीर बनी हुई है।हमलोगों को इस गर्मी से बचाव के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाना चाहिए। ऑक्सीजन देने वाले पेड़ अधिक लगाना चाहिए। घर में, गमला में, घर के बाहर, बाउंड्री में, स्कूल एवं कॉलेजों में अधिक से अधिक पेड़ लगाने को आवश्कता है। पुराने समय में हमारे पूर्वज एक पेड़ काटते थे तो उस स्थान पर दस नए पेड़ लगाते थे। आधुनिक समय में पेड़ एवं जंगलों की संख्या कम हो गई हैं, जिससे संपूर्ण विश्व ग्लोबल वार्मिंग के चपेट में है। हमारे पूर्वजों के अनुसार एक पेड़ सौ पुत्रों के समान है। अधिक से अधिक पेड़ लगाकर हम पर्यावरण की सुरक्षा कर सकते हैं।

समन्वयक राष्ट्रीय सेवा योजना डॉ विनोद बैठा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारा मूल कर्तव्य है। राष्ट्रीय सेवा योजना का सामाजिक मूल मंत्र पर्यावरण और स्वस्थ्य जीवन की सुरक्षा से हैं। पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हम सब का जीवन भी सुरक्षित रहेगा। इस शपथ समारोह में हमलोगों को अधिक से अधिक पेड़ लगाने का भी शपथ लेना चाहिए। इस अवसर पर सैयद मो जमाल असरफ और अमित कुमार झा, राजनीति विज्ञान विभाग से अक्षय कुमार झा, स्नातक अंग्रेजी विभाग से साकेत गौतम, आर बी जालान बेला महाविद्यालय से प्रिंस कुमार, विशाल कुमार, प्रणव कुमार, एम आर एम महाविद्यालय से काजल कुमारी, मारवाड़ी महाविद्यालय से आदित्य कुमार झा, निलेश श्रीवास्तव, सरोज कुमार, लक्ष्य कुमार, समरेश कुमार, आशीष रंजन, विवेक भारती, महात्मा गांधी महाविद्यालय से रोजी, सबिता खातून, रेखा कुमारी, खुशनुमा प्रवीण, फरहत प्रवीण, मनोज मिश्रा, मो एहसान, मिर्तुंजय कुमार आदि मौजूद थे।

RDNEWS24.COM

Top