मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं उत्तर पूर्व भागों को छोड़कर पटना समेत दक्षिणी भागों में अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भीषण गर्मी व लू का असर रहेगा। साथ ही साथ इस दौरान सतही हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए दोपहर के समय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।
शनिवार को लू लगने से सैप जवान सहित 17 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई। लू के कारण अरवल में तीन तथा पटना, नवादा, रोहतास व औरंगाबाद में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई है। भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर, बांका, पूर्णिया और समस्तीपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। भोजपुर जिला में गजराजगंज ओपी में कार्यरत सैप जवान उपेंद्र कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। वे गया
के निवासी थे ।
बिहार में गर्मी से हाहाकार मचा हुआ है। प्रचंड गर्मी व भीषण लू का कहर बढ़ता ही जा रहा है। बीचे 24 घंटे में 17 लोगों की गर्मी से मौत हो गई। पटना समेत प्रदेश के अधिसंख्य जिलों का अधिकतम तापमान 40-45 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है।
अगले 24 घंटों के दौरान गया, बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगबाद, अरवल में भीषण लू (Extreme Heatwave) को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पटना समेत नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, जहानाबाद, लखीसराय, खगड़िया, समस्तीपुर, जमुई, बांका, सिवान,पूर्वी और पश्चिम चंपारण, सारण, गोपालगंज, वैशाली, मुजफ्फरपुर, दरभंगा व मुंगेर में भीषण लू का प्रभाव को लेकर चेतावनी जारी की गई है। वहीं, सुपौल, अररिया, किशनगंज,
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, उत्तर-पश्चिम, उत्तर-मध्य एवं उत्तर पूर्व भागों को छोड़कर पटना समेत दक्षिणी भागों में अगले तीन दिनों तक अत्यधिक भीषण गर्मी व लू का असर रहेगा। साथ ही साथ इस दौरान सतही हवा की गति 15-20 किमी प्रति घंटा व झोंके के साथ 30 किमी प्रतिघंटा रहने की संभावना है। इन मौसमी प्रभावों को देखते हुए मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए दोपहर के समय लोगों को घरों में रहने की सलाह दी है।
शनिवार को लू लगने से सैप जवान सहित 17 लोगों की अकाल मृत्यु हो गई। लू के कारण अरवल में तीन तथा पटना, नवादा, रोहतास व औरंगाबाद में दो-दो लोगों की मृत्यु हुई है। भोजपुर, मुंगेर, भागलपुर, बांका, पूर्णिया और समस्तीपुर में एक-एक व्यक्ति की जान गई है। भोजपुर जिला में गजराजगंज ओपी में कार्यरत सैप जवान उपेंद्र कुमार सिंह की अचानक तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई। वे गया निवासी थे I
RDNEWS24.COM