•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

हरिओम कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है।

Blog single photo

हरिओम कुशवाहा तीसरी बार बने जदयू श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव जमुई:बिहार प्रदेश जनता दल (यू.)श्रम एवं तकनी की प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद ने सदर प्रखंड के नीमनवादा गांव निवासी हरिओम कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश महासचिव पद पर मनोनीत किया है।इसके लिए हरिओम कुशवाहा ने माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार,राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद माननीय ललन सिंह,प्रदेश अध्यक्ष माननीय उमेश कुशवाहा, श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई. रामचरित्र प्रसाद,प्रदेश उपाध्यक्ष ई. नागमणि कुशवाहा को धन्यवाद आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि पार्टी की विचारधारा को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।इनके मनोनयन पर जदयू नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बधाई देते हुए प्रसन्नता जाहिर की है।

rdnews24.com

Top