•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

आरवीएस एडुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने कर्मयोगियों को किया सम्मानित 

Blog single photo

आरवीएस एडुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट ने कर्मयोगियों को किया सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी स्व०रामव्यास सिंह की पुण्यतिथि पर समारोह का आयोजन पटना आरवीएस एडुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एवं आरडी न्यूज 24 डॉट कॉम के  संयुक्त तत्वाधान में  स्वतंत्रतासेनानी स्व० रामव्यास सिंह की पुण्यतिथि पर पटना के फ्रेजर रोड स्थित यूथ हॉस्टल में महिलाओं और बच्चों पर सघन अपराध रोकने वालें कर्मयोगियों को समारोह पूर्वक सम्मानित किया गया। समारोह का उद्घाटन  मुख्य अतिथि दीघा विधायक संजय चौरसिया,पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, महिला आयोग की अध्यक्ष दिलमणी मिश्रा ,डॉ एन पी प्रियदर्शी आदि ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ट्रस्ट के द्वारा महिला उत्पीड़न एवं उनके ऊपर हो रहे अत्याचार को रोकने एवं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया जा रहा है।ट्रस्ट के द्वारा आयोजित समारोह में कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने बाले विशिष्ट प्रतिभाशाली व्यक्तिव को प्रतीक चिन्ह एवं शॉल देकर सम्मानित किया गया।

ट्रस्ट के मुख्य कार्यकर्ता पत्रकार रीता सिंह ने कहा कि यह आयोजन महान स्वतंत्रता सेनानी स्व0 रामव्यास सिंह के पुण्य तिथि पर आयोजित किये जाते हैं जिसमें महिलाओं एवं बच्चों पर हो रहे हिंसा को रोकने में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग का  कार्य करने वाले कर्मयोगियों को सम्मानित किया गया।वक्ताओं ने स्व0 सिंह के चित्र पर पुष्प समर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके व्यक्तित्वों एवं कृतियों पर चर्चा किया।उन्होंने कार्यक्रम के संयोजक रीता सिंह की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की सुरक्षा के लिए श्री मति सिंह के द्वारा किया गया साहसिक कार्य सराहनीय है।वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में देश में महिला उत्पीड़न एवं यौन हिंसा बढ़ रही है।

कामकाजी महिलाओं को भी उनके कार्यस्थल पर उन्हें प्रताड़ित किया जाता है।घरेलू हिंसा के मामले भी बढ़ रहे हैं ऐसे समय में महिलाओं के हित एवं उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ट्रस्ट कार्य कर रही है जो काफी सराहनीय एवं अनुकरणीय है। सरकार के द्वारा महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून बनाये गए हैं लेकिन उसका पालन सख्ती से करने की जरूरत है। समारोह को   डॉ नरेश प्रसाद प्रियदर्शी  विधायक उषा विद्यार्थी,  खाद्य आयोग के अध्यक्ष विद्या नंद विकल, बिहार क्षत्रिय एकता समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राणा सिंह, बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा सहित दर्जनों गणमान्य लोगों ने संबोधित किया।कार्यक्रम में अतिथियों के हाथों स्मारिका का विमोचन भी किया गया। मौके पर शिक्षिका शुक्ला,  संजय कुमार सिंह(मानस पुत्र), आरडी न्यूज  दिल्ली के मुख्य संपादक नेहा राज एवं यूथ एजेंडा के समाचार संपादक प्रेम कुमार,मिथिलेश सिंह सहित सैकड़ों लोग  मौजूद थे।

RDNEWS24.COM

Top