राजधानी पटना में डेंगू तेजी पैर पसार रहा है। यह बीमारी क्या आम क्या खास सभी को अपनी चपेट में लेते जा रहा है। पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह भी इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। जिसके बाद उन्हें पटना के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसकी सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी उनसे मिलने पारस अस्पताल पहुंच गए। सीएम नीतीश कुमार ने उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों से बातचीत की। इसके बाद अस्पताल प्रबंधन से डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह का ख्याल रखने की अपील की।
बताते चलें
पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह पिछले 4 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इसी दौरान सीएम नीतीश कुमार को पटना डीएम के बीमार होने की सूचना मिली। इसके बाद फौरन वह उनसे मिलने पहुंच गए। डॉक्टर बताते हैं कि डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह के प्लेटलेट्स काफी गिर गए उनका इलाज चल रहा है। उनकी हालत में काफी सुधार हुआ है। इसके बाद एफेरेसिस मशीन से प्लेटलेटस निकालकर उनके प्लेटलेट्स चढ़ाना पड़ा।
हालांकि, उन्हें कमजोरी काफी अधिक लग रही है। आपको बता दें कि रविवार को भी पटना में डेंगू के आधा दर्जन मरीज मिले। वहीं 100 मरीज ऐसे हैं जो रोज अपना डेंगू जांच करवा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, फिलहाल दर्जन भर डेंगू पीड़ित मरीज का इलाज चल रहा है। लोगों से अपील है कि वह अपने आसपास के इलाके को साफ रखें।
RDNEWS24.COM