•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

Blog single photo

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

जितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 13 सितम्बर ::

बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने बुधवार को पूर्वाह्न 8.30 बजे से अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उक्त जानकारी देते हुए श्री सिन्हा ने बताया कि अध्यक्ष पद पर उनका चयन के लिए 03 सितम्बर 1922 को बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की आम सभा बुलाई गई थी। उक्त आम सभा में "संगम" उर्दू दैनिक समाचार पत्र के संपादक मो० राशिद अहमद ने जितेन्द्र कुमार सिन्हा का नाम बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष पद के लिए प्रस्तावित किया था, जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने ध्वनिमत के साथ सहमति देते हुए निर्विरोध अध्यक्ष मनोनीत किया था। इसके लिए श्री सिन्हा ने शुक्रिया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री सिन्हा ने बताया कि उक्त अवधि से 12 सितम्बर 2023 तक यूनियन की गतिविधि को नियमित रूप से व्यवस्थित करने की दिशा में आगे बढ़ने का प्रयास किया। लेकिन कतिपय सदस्यों का असहयोग, कार्य में व्यवधान, नए सदस्यों को दिग्भ्रमित करने..... के कारणों और कदाचार की सीमा पार करते हुए, को देखते हुए इस्तीफा देने का निर्णय लेना ही न्यायोचित लगा।

श्री सिन्हा ने खेद प्रकट करते हुए बताया कि अध्यक्ष का मनोनयन बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के आम सभा में हुआ था, इसलिए आम सभा में ही इस्तीफा होनी चाहिए थी। लेकिन बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के महासचिव ने साफ लब्जों में कहा कि आम सभा नही बुलाई जायेगी। ऐसी स्थिति में यह उचित लगा कि BWJU मीडिया ग्रुप जिसमें सदस्यता अभियान से लेकर अब तक के पुराने एवम नए सदस्य शामिल हैं, उसमें इस्तीफा देना उचित होगा। इसलिए जितेन्द्र कुमार सिन्हा ने अपना इस्तीफा BWJU मीडिया ग्रुप में डालकर, आमसभा का कोरम पूरा मानते हुए, इस्तीफा दे दिया है।

उन्होंने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष की इस्तीफा दे बाद बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के सभी कमिटी, एवम पदधारक स्वतः निरस्त हो गया है। यह सर्वविदित नियम है। अब बिहार श्रमजीवी पत्रकार यूनियन आम सभा को आहूत कर नए तरीका से यूनियन का पुनर्गठन करना होगा।

RDNEWS24.COM

Top