•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

पूरा देश बोलेगा - “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया”: ललन सर्राफ

Blog single photo

जनता दल (यूनाइटेड) प्रेस विज्ञप्ति
प्रकाशनार्थ/प्रसारणार्थ
12 अक्टूबर 2023

पूरा देश बोलेगा - “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया”: ललन सर्राफ
हम जीतेंगे बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें: दिनेशचंद्र यादव 
अपने विचारों को दें तकनीक की ताकत : डॉ. अमरदीप
हमें गांव-गांव पहुंचाना है नीतीश कुमार का संदेश : गुंजेश्वर साह
व्यवसायी वर्ग एकजुट होकर लड़ेगा 2024 की लड़ाई: धनजी प्रसाद
नीतीश कुमार ने दी बिहार को नई ऊँचाई: मुकेश जैन
संगठन के हर स्तर पर करेंगे प्रशिक्षण का कार्यक्रम: चन्द्रदेव मुखिया

•    सहरसा में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन। 
•    श्री ललन सर्राफ के नेतृत्व में सहरसा के मुख्य बाजार में चला “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान”; शामिल हुए जदयू के सैकड़ों पदाधिकारी।

सहरसा में जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ तथा जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के जिलास्तरीय प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में विधानपार्षद व जदयू के प्रदेश कोषाध्यक्ष तथा दोनों प्रकोष्ठों के प्रभारी श्री ललन सर्राफ, सांसद श्री दिनेशचन्द्र यादव, विधायक श्री गुंजेश्वर साह, जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप, जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मुकेश जैन, बाल श्रमिक आयोग के सदस्य श्री आनंदी प्रसाद मेहता, सहरसा जदयू जिलाध्यक्ष श्री चन्द्रदेव मुखिया, सहरसा जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ अध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह, सहरसा जिला जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ अध्यक्ष श्री कैलाश साह, राज्य सलाहकार समिति के सदस्य श्री इश्तियाक खान, श्री किशोर कुमार सिंह, श्री मानवेन्द्र ठाकुर, वरिष्ठ नेता श्री राजकुमार साह, श्री मोहीउद्दीन राईन, श्री नूर आलम राईन, श्री देवेन्द्र कुमार देव, श्रीमती स्मिता सिन्हा, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्री विनय कुमार यादव, प्रो. कैलाश प्रसाद यादव, श्री श्रीकांत झा, श्री मनोज कुमार साह, श्री शेर अफगान मिर्जा, श्री उदयचंद्र साह, प्रो. सुनील कुमार सिंह, श्री दिनेश पासवान, श्री अशोक चौधरी, श्री पवन अग्रवाल, श्री कुणाल गौरव सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता सम्मिलित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री धनजी प्रसाद ने की, जबकि संचालन डॉ. अमरदीप ने किया।

इस मौके पर विधानपार्षद श्री ललन सर्राफ ने कहा कि बहुत जल्द पूरा देश “जुड़ेगा भारत, जीतेगा इंडिया” बोलेगा। उन्होंने कहा कि हमारे नेता मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार विपक्षी एकता की धुरी बनकर उभरे हैं। उन्हीं की दृढ़ इच्छाशक्ति का परिणाम है कि ‘इंडिया’ गठबंधन ने आकार लिया। उन्होंने जिस भाजपा-मुक्त भारत का संकल्प लिया है, हम उसे 2024 में पूरा करके दिखाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज एक ओर सच बोलने वालों के पीछे ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स लगा दिया जाता है तो दूसरी ओर 70 हजार करोड़ का घोटाला करने वाला भाजपा की वाशिंग मशीन में जाकर बेदाग हो जाता है। आज हमारा देश खतरे में है। हमारे इतिहास को बदलने की साजिश की जा रही है। अगर देश में लोकतंत्र को फिर स्थापित करना है तो हमें सजग रहना होगा और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार का संदेश गांव-गांव और जन-जन तक पहुँचाना होगा।

सांसद श्री दिनेशचन्द्र यादव ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार की एकमात्र चिन्ता अपने चहेते उद्योगपतियों की तिजोरी भरना और अपने साम्प्रदायिक एजेंडे को लागू करना है। संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग चरम पर है और लोकतंत्र की आत्मा कराह रही है। इस बार जनता इन जुमलेबाजों को सबक सिखाएगी। 2024 में हम बिहार की सभी 40 लोकसभा सीटें जीतेंगे।

विधायक श्री गुंजेश्वर साह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जैसे नेता युगों में पैदा होते हैं। हमें उनके संदेश को गांव-गांव पहुँचाना है और 2024 में ऐतिहासिक जीत हासिल करनी है।

जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार हमारी गंगा-जमुनी तहजीब को खत्म करने पर तुली है। हमें 2024 में हर हाल में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। इसके लिए जरूरी है कि बदलते समय के अनुरूप हम अपने विचारों को तकनीक की ताकत दें।

जदयू व्यावसायिक एवं उद्योग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री धनजी प्रसाद ने कहा कि व्यवसायी वर्ग एकजुट होकर 2024 की लड़ाई लड़ेगा। हम हर हाट, हर बाजार में अपनी मजबूत उपस्थति दर्ज करेंगे। 

अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य श्री मुकेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने अपने 18 वर्षों के कार्यकाल में बिहार को नई ऊँचाई प्रदान की है और राज्य के गौरव को बढ़ाया है।

सहरसा जिला जदयू अध्यक्ष श्री चन्द्रदेव मुखिया ने कहा कि हम संगठन के हर स्तर पर ऐसे प्रशिक्षण और संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर अपने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करेंगे।

सहरसा जिला जदयू शिक्षा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. शिखा सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में जितने कार्य किए हैं, देश और दुनिया में उसकी कोई सानी नहीं है।


 
ध्यातव्य है कि आज ही श्री ललन सर्राफ के नेतृत्व में सहरसा के मुख्य बाजार में “हाटे बाजार-नीतीशे कुमार जनसम्पर्क अभियान” भी चलाया गया। इस अभियान में पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। इस दौरान एक-एक दूकान-प्रतिष्ठान में जाकर पार्टी का पर्चा बांटा गया और साथ ही नुक्कड़ सभा भी हुई। 

जदयू मुख्यालय

RDNEWS24.COM

Top