•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

नेताओ और मंत्रियों से हो जाये सावधान कब करवट बदल लेगे पता नही, जागो जनता जागो

Blog single photo

नेताओ और मंत्रियों से हो जाये सावधान कब करवट बदल लेगे पता नही, जागो जनता जागो

पटना. 13 अक्टूबर : भरतीय जनता पार्टी के नेता व पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणबीर नंदन एव प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ,जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर खूब बरसे हैं। दोनों नेताओं ने कहा कि ललन सिंह जी की भाषा मर्यादित कभी नहीं रही है और अब वे अमर्यादित व्यवहार के शिखर पर पहुंच गए हैं। ललन सिंह ने खुद को पूरी तरह राष्ट्रीय जनता दल का कार्यकर्ता मान लिया है और उसी के अनुरूप आचरण कर रहे हैं। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद ललन सिंह जी ने नाम के लिए ही रखा है। वे जदयू और नीतीश कुमार को पूरी तरह बरबाद करने के एजेंडे पर कर रहे हैं।

दोनों नेताओं ने कहा कि ललन सिंह ने खुद कितने घाट का पानी पिया है, यह पूरा बिहार जानता है। लालू यादव के खिलाफ थे तो जदयू में रहते हुए चारा घोटाला के सबूत कोर्ट तक पहुंचाए। बाद में जब जदयू में नीतीश कुमार से ठन गई तो उनके पेट के दांत ललन सिंह जी को दिखने लगे और ऑपरेशन करने की बात करने लगे। अब भाजपा के खिलाफ हैं तो लालू यादव के घर चक्कर लगाकर नीतीश कुमार को अपमानित करने की कोशिश कर रहे हैं। लालू यादव और ललन सिंह दोनों अलग अलग पार्टियों के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लेकिन लालू यादव से अनौपचारिक रूप से मिलने ललन सिंह उनके घर पहुंच जाते हैं।

डॉ. नंदन ने कहा कि ललन सिंह कहते थे कि जदयू को राष्ट्रीय पार्टी बनाएंगे। जबकि हकीकत यह है कि जदयू बिहार में ही तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी है और आने वाले किसी भी चुनाव में जदयू का खाता नहीं खुलने वाला है। इसके लिए दूर जाने की जरूरत नही I

RDNEWS24.COM

Top