•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी विस्तृत

Blog single photo

प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची एवं पुनरीक्षण कार्यक्रम संबंधी विस्तृत जानकारी देने हेतु उप विकास आयुक्त, मधुबनी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दल के जिला प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में उप निर्वाचन पदाधिकारी, मधुबनी भी उपस्थित थे। सर्व प्रथम उप निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा उपस्थित प्रतिनिधियों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की विस्तार में जानकारी दी गई। प्रकाशित निर्वाचक सूची के आधार पर वर्त्तमान में जिलान्तर्गत कुल-3255907 निर्वाचक जिसमें पुरूष-1705040, महिला-1550692 एवं थर्ड जेन्डर-175 है।

उनके द्वारा बाताया गया कि 27.10.2023 को प्रकाशित अंतिम मतदाता सूची में निर्वाचकों की कुल संख्या-3285609 थी। अर्हता तिथि-01.01.2024 के आधार पर प्रकाशित प्रारूप निर्वाचक सूची में मतदाताओं की कुल संख्या में 29702 की कमी आई है, जिसका प्रमुख कारण मृत्यु/स्थानांतरित मतदाताओं को मतदाता सूची से विलोपन है। उनके द्वारा बताया गया कि पुनरीक्षण कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 27.10.2023 से 09.12.2023 तक दावा/आपत्ति प्राप्त किया जाना है। दिनांक 28.10.2023, 29.10.2023, 25.11.2023 एवं 26.11.2023 को विशेष कैम्प का आयोजन किया जाना है। इसके लिए सभी ERO/AERO/BLO को जिला स्तर से निदेश दिया गया है। इसके अतिरिक्त उनके द्वारा विभिन्न प्रपत्र, पुनरीक्षण अवधि में की जाने वाली कार्रवाई बी०एल०ए० की नियुक्ति के संबंध में विस्तार से बताया गया।

उप विकास आयुक्त, मधुबनी द्वारा जनगणना, 2011 के आधार पर जिला के लिंगानुपात 926 के विरूद्ध मतदाता सूची का लिंगानुपात 910 के संबंध में जानकारी देते हुए, इसमें अपेक्षित वृद्धि हेतु राजनैतिक दल के सक्रिय सहयोग हेतु अनुरोध किया गया। साथ ही 18-19 आयुवर्ग के छूटे हुए अधिकाधिक निर्वाचकों का नाम निर्वाचक सूची में पंजीकरण हेतु प्रयास करने का अनुरोध किया गया।

RDNEWS24.COM

Top