•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

देवघर: धनबाद जेल में हुई घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट

Blog single photo

देवघर: धनबाद जेल में हुई घटना के बाद राज्य सरकार अलर्ट, अधिकारियों ने देवघर जेल का किया औचक निरीक्षण

झारखंड के धनबाद जेल में हुई घटना के बाद राज्य सरकार जेल की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में मंगलवार के दिन देवघर केंद्रीय कारा में जिला प्रशासन के अधिकारियों ने निरीक्षण किया। डीसी विशाल सागर, एसपी अजीत पीटर डुंगडुग सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने देवघर केंद्रीय कारा का निरीक्षण कर विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने किसी भी स्थिति में कोई आपत्तिजनक वस्तु जेल में ना पहुंचने की विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया।

इस दौरान जेल में लगे सीसीटीवी कैमरों की जानकारी लेते हुए चौबीसों घंटे कंट्रोल रूम से निगरानी के साथ एक्टिव रहने का निर्देश दिया गया।  कारागार में तैनात कर्मियों व जवानों को विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया। जेल से संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। प्रशासनिक अधिकारियों ने रोस्टर बनाकर रोजाना जेल में चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों व पुलिस पदाधिकारी को दिया .......... रीता सिंह

RDNEWS24.COM

Top