•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क

Blog single photo

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने स्टार्क, 75 करोड़ से ऊपर में वीके घंटेभर में ही टूट गया सबसे महंगे IPL प्लेयर का रिकॉर्ड… 24.75 करोड़ में बिके मीचेल स्टार्क, देखें टॉप 5 ख‍िलाड़‍ियों की लिस्ट

कोलकाता नाइट राइडर्स ने मिचेल स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्डतोड़ कीमत में खरीदा है. मिचेल स्टार्क का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये था. स्टार्क को खरीदने के लिए गुजरात टाइटन्स ने भरसक प्रयास किया, लेकिन अंत में वह केकेआर से नहीं जीत पाई.

डेरिल मिचेल को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. मिचेल ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ दो शतक लगाए थे,

पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा है. कमिंस को खरीदने के लिए आरसीबी ने भी जद्दोजहद की, लेकिन सनराइजर्स ने बाजी मार ली. कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

रचिन रवींद्र को चेन्नई सुपर किंग्स ने 1.80 करोड़ रुपये में खरीदा है. रवींद्र का बेस प्राइस 50 लाख रुपये था.

ट्रेविस हेड को सनराइजर्स ने 6.80 करोड़ रुपये में खरीदा. हेड का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

इंग्लिश क्रिकेटर हैरी ब्रूक को दिल्ली कैपिटल्स ने 4 करोड़ रुपये में खरीदा है. ब्रूक पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का पार्ट थे. ब्रूक का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये था.

सोल्ड खिलाड़ियों की लिस्ट

1. रोवमैन पॉवेल (वेस्टइंडीज)- 7.40 करोड़, राजस्थान रॉयल्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
2. हैरी ब्रूक (इंग्लैंड)- 4 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
3. ट्रेविस हेड (ऑस्ट्रेलिया)- 6.80 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
4. वानिंदु हसारंगा (श्रीलंका)- 1.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 1.5 करोड़)
5. रचिन रवींद्र (न्यूजीलैंड)- 1.80 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
6. शार्दुल ठाकुर (भारत)- 4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
7. अजमतुल्लाह उमरजई (अफगानिस्तान)- 50 लाख, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
8. पैट कमिंस (ऑस्ट्रेलिया)- 20.50 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 2 करोड़)
9. गेराल्ड कोएत्जी (साउथ अफ्रीका)- 5 करोड़, मुंबई इंडियंस (बेस प्राइस- 2 करोड़)
10. हर्षल पेटल (भारत)- 11.75 करोड़, पंजाब किंग्स ((बेस प्राइस- 2 करोड़)


11. डेरिल मिचेल (न्यूजीलैंड)- 14 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स (बेस प्राइस- 1 करोड़)
12. क्रिस वोक्स (इंग्लैंड)- 4.20 करोड़, पंजाब किंग्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
13. ट्रिस्टन स्टब्स (साउथ अफ्रीका)- 50 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
14. केएस भरत (भारत)- 50
15. चेतन सकारिया (भारत)- 50 लाख, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
16. अल्जारी जोसेफ (वेस्टइंडीज)- 11.50 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (बेस प्राइस- 1 करोड़)
17. उमेश यादव (भारत)- 5.80 करोड़, गुजरात टाइटन्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
18. शिवम मावी (भारत)- 6.40 करोड़, लखनऊ सुपर जायंट्स (बेस प्राइस- 50 लाख)
19. मिचेल स्टार्क (ऑस्ट्रेलिया)- 24.75 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स (बेस प्राइस- 2 करोड़)
20. जयदेव उनादकट (भारत)- 1.6 करोड़, सनराइजर्स हैदराबाद (बेस प्राइस- 50 लाख)
21. दिलशान मदुशंका (श्रीलंका)- 4.60 करोड़, मुंबई इंडिंयंस (बेस प्राइस- 50 लाख)

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क मंगलवार को दुबई में चल रहे नीलामी में इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। स्टार्क को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 24.75 करोड़ रुपये में खरीदा।

स्टार्क, जिन्होंने आखिरी बार आठ साल पहले आईपीएल खेला था, ने 2014 और 2015 सीज़न में खेले गए 27 मैचों में 7.17 की उत्कृष्ट इकॉनमी से 34 विकेट लिए हैं। 121 टी20 मैचों में, 33 वर्षीय खिलाड़ी ने 7.45 की इकॉनमी से 170 विकेट लिए है। स्टार्क ने पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें मंगलवार को उसी नीलामी में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ रुपये में खरीदा था।

तेज गेंदबाज कमिंस इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा रह चुके हैं। केकेआर ने उन्हें 2020 की नीलामी में 15.5 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड राशि पर साइन किया। कमिंस को रिलीज़ कर दिया गया और दो सीज़न बाद फ्रैंचाइज़ी ने उन्हें लगभग दस लाख डॉलर (7.25 करोड़ रुपये) में वापस खरीद लिया।

वहीं, दक्षिण अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स को दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) ने उनके बेस प्राइस 50 लाख में खरीदा है।

इस बीच, भारत के कीपर केएस भरत को उनके 50 लाख के बेस प्राइस में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने खरीदा।

दूसरी ओर, एक अन्य विश्व कप विजेता खिलाड़ी जोश इंगलिस अनसोल्ड रहे। इंगलिस के अलावा इंग्लैंड के हार्ड-हिटिंग कीपर-बल्लेबाज फिल साल्ट भी अनसोल्ड रहे है।

RDNEWS24.COM

Top