ब्रेकिंग-दिनांक
आज दिनांक 28/12/202 पंचायत उप निर्वाचन के तहत आज कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मधुबनी के 11 प्रखंड के सभी 188 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण एवम उत्सव के वातावरण में मतदान शुरू। 9 बजे पूर्वाहन तक 8.74प्रतिशत महिला ,10.76प्रतिशत पुरुष कुल 9.75 प्रतिशत मतदान की सूचना प्राप्त हुई है।
डीएम अरविन्द कुमार वर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार स्वयं पल-पल की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। उप विकास आयुक्त विशाल राज के नेतृत्व में जिला पंचायती राज पदाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार,डीपीओ आईसीडीएस,विनीता कुमारी,जिला मत्स्य पदाधिकारी विनय कुमार,सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी नियंत्रण कक्ष से एक-एक मतदान केंद्रों की ले रहे है जानकारी। सभी महत्वपूर्ण स्थलों पर सघन वाहन जाँच चलाई जा रही है।
असामजिक एवम उपद्रवी तत्वों पर विशेष रणनीति के तहत नजर रखी जा रही है। महिला मतदाताओ में भी भारी उत्साह। वरीय अधिकारी सुबह से ही मतदान केंद्रों का ले रहे है जायजा I ......... रीता सिंह