•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव इंडोर स्टेडियम और रेनबो मैदान में चल रहे निर्माण कार्य की ली जानकारी

Blog single photo

परिसर स्थित इंडोर स्टेडियम और रेनबो मैदान में चल रहे निर्माण कार्य की ली जानकारी बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने उपमुख्यमंत्री को चल रहे निर्माण कार्य और आने वाली प्रतियोगिताओं की तैयारियों के बारे में दी विस्तृत जानकारी प्राधिकरण के निदेशक सह सचिव श्री पंकज कुमार राज भी रहे उपस्थित पटना;- आज दिनांक 12 जनवरी 2024 को बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव बिहार में खेलों के विकास के लिए चल रही तैयारियों का जायज लेने बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पहुंचे।

जहां बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी रवींद्रण शंकरण तथा निदेशक सह सचिव पंकज कुमार राज ने उप मुख्यमंत्री को बिहार में होने वाली खेल प्रतियोगिताओं के लिए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तैयारियों के बारे में बताया। चल रहे निर्माण कार्यों एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण की तैयारियों को लेकर उप मुख्यमंत्री जी ने संतुष्टि जताते आवश्यक निर्देश दिए I

RDNEWS24.COM

Top