•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

सुहागिन मृत्यु भी सौभाग्य की बात है, हर महिला की नसीब नही होती है

Blog single photo

सुहागिन मृत्यु भी सौभाग्य की बात है, हर महिला की नसीब नही होती है।  पत्रकार रमेश कुमार पाण्डेय और उमेश कुमार पाण्डेय को हुआ मातृशोक

पटना : पत्रकार रमेश पांडेय और पत्रकार उमेश पांडेय की माता जी का निधन हो गया। इस घटना से पूरा परिवार मर्माहत है। ज्ञात हो कि मकर संक्रांति की रात 15 जनवरी को पत्रकार रमेश कुमार पाण्डेय और उमेश कुमार पाण्डेय की माँ को अचानक करीब 11 बजे सांस लेने में तकलीफ महसूस हुई। आनन फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया किंतु रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

पत्रकार की माँ विजयलक्ष्मी देवी की उम्र तकरीबन 78 वर्ष थी। स्व0 विजयलक्ष्मी देवी अपने पीछे एक भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं। सबसे बड़े पुत्र पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता हैं जबकि उनसे छोटे भाई सुरेश कुमार पाण्डेय बक्सर सिविल कोर्ट के अधिवक्ता हैं। स्व0 विजयलक्ष्मी देवी के पति सुरेंद्र पाण्डेय की आयु करीब 80 वर्ष है वे पूरी तरह स्वस्थ हैं।

विजयलक्ष्मी देवी की पांच संतानों में चार पुत्र और एक पुत्री है। स्व0 विजयलक्ष्मी देवी का पार्थिव शरीर पत्रकार के पैतृक गांव कुल्हड़ियां (बक्सर) में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था। इनका अंतिम संस्कार बक्सर मुक्तिधाम चरित्रवन में किया गया।........रीता सिंह

RDNEWS24.COM

Top