•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज साफ कहा कि मेरे लिए भाजपा दूसरी मां के समान है

Blog single photo

29 जनवरी। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज साफ कहा कि मेरे लिए भाजपा दूसरी मां के समान है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि जदयू की ओर से समर्थन मांगा गया और दूत भी भेजा, इसके बाद राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश के बाद प्रदेश भाजपा ने सरकार को समर्थन दिया।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश में फिर से एनडीए की सरकार बनने के बाद आज एक संवाददाता सम्मेलन को उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा और मंत्री प्रेम कुमार ने संयुक्त रूप से संबोधित किया।

श्री चौधरी ने पत्रकारों के एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि भाजपा मेरी दूसरी मां के समान है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि मेरी जन्म देने वाली मां जब हम सभी को छोड़कर जा रही थी तब मैने मुरेठा बांधा था। उस समय शीर्ष नेतृत्व ने मुझे विरोधी दल के नेता की जिम्मेदारी दी थी।

उन्होंने खुद को ‘कमीटेड’ व्यक्तित्व वाला कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उस समय मैंने भावुकता में मुरेठा बांधते हुए कहा था कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाकर ही मुरेठा खोलूंगा। उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का सिपाही हूं और शीर्ष नेतृत्व ने जो जिम्मेदारी दी थी, उसके अनुसार निर्णय लिया।

उन्होंने कहा कि पार्टी में पूरी टीम काम करती है, ऐसे में व्यक्तिगत निर्णय को निरस्त भी किया जा सकता है।

श्री चौधरी ने कहा कि पिछले 17 महीनों से प्रदेश में लोकतंत्र शर्मसार हो रहा था। सरकार में रहने वाला दल अपनी ही सहयोगी पार्टी जदयू को 2024 तक समाप्त होने की बात कह रही थी।

RDNEWS24.COM

Top