•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

बजट सत्र आज से आरंभ : पहला दिन दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राज्यपाल, पेश होगा आर्थिक सर्वेक्षण र

Blog single photo

पटना-बिहार बजट सत्र का आरंभ आज से हो रहा है।
जिसमें सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल में राज्य सरकार द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट शुक्रवार को पेश की जाएगी।
उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद 2021-22  का आर्थिक सर्वेक्षण एवं बजट पेश करेंगे।
इसके तहत वित्तीय वर्ष 2020-21 के आंकड़ों के आधार पर राज्य के आर्थिक स्थिति का विश्लेषण किया गया है।
सूत्रों के अनुसार सर्वेक्षण में कोरोना काल में भी राज्य में आर्थिक गतिविधियों के जारी रहने और राज्य सरकार के प्रयासों से अर्थव्यवस्था की मजबूत स्थिति बने रहने को लेकर जानकारी दी गयी है।
वहीं 2022-23 का वार्षिक बजट 28 फरवरी को प्रस्तुत किया जाएगा। बताया जा रहा है पिछली बार की तुलना में इस बार बजट में 10 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। 

दोनों सदनों को संबोधित करेंगे राज्यपाल

बजट सत्र का आरंभ राज्यपाल फागू चौहान के संबोधन से होगा।वह विधानमंडल के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में दोनों सदनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करेंगे।
इसके बाद विधानसभा और विधान परिषद की अलग-अलग कार्यवाही शुरू होगी।
यह बजट सत्र 31 मार्च तक चलेगा।

Top