•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

द्रोपदी मुर्मू 5 जुलाई को आएगी बिहार रीता सिंह

Blog single photo

 पटना. एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू 5 जुलाई को बिहार आएंगी. मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में अपने लिए समर्थन जुटाने के मकसद से अलग अलग राज्यों का दौरा कर रही हैं. सूत्रों के अनुसार इसी क्रम में उनके 5 जुलाई को बिहार आने की बात कही गई है. सूत्रों के अनुसार इस दौरान मुर्मू बिहार एनडीए के नेताओं से मिलेंगी. खासकर उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से होनी है. हालांकि जदयू ने पहले ही मुर्मू यहां मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सहित जदयू और भाजपा के शीर्ष नेताओं के साथ मुलाकात करने के आलावा वह एनडीए के अन्य घटक दलों के नेताओं से मिल सकती हैं. साथ ही गैर एनडीए दलों के नेताओं से भी मिल सकती है. पिछले सप्ताह जब मुर्मू ने नामांकन किया था तो उस समय वह जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह से उनके आवास पर मिली थी. वहीं नामांकन के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी ने ललन सिंह को पहली पंक्ति में अपने साथ बैठाया था. अब मुर्मू के सीएम नीतीश सहित अन्य एनडीए नेताओं से मिलेंगी. 

Top