•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

मुख्य मंत्री ने गंगा के बढ़ते जलस्तर को किया जायजा

Blog single photo

अगस्त 2022 :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने सड़क मार्ग से पटना के आसपास गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री अटल पथ, जे०पी० गंगा पथ होते हुये गांधी घाट गये और गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर का जायजा लिया। मुख्यमंत्री वापस लौटते हुये जे०पी० सेतु तक गये मुख्यमंत्री ने भ्रमण के दौरान गंगा नदी के आसपास के इलाकों की स्थिति को देखा और जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गंगा नदी के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुये पूरी तरह अलर्ट रहें और सारी तैयारी पूर्ण रखें।


भ्रमण के दौरान बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ० उदयकांत मिश्रा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्शी श्री मनीष कुमार वर्मा, जल संसाधन एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संजय अग्रवाल जिला धिकारी चन्द्र शेखर सिंह पटना SSP मानव सिंह ढिल्लो मौजूद थे ,RDNEWS24, , COM

Top