•   Patna - 800020 (Bihar)
logo

चावल घोटालेके आरोपी कृषी मंत्री क्या ,क्या बदलेंगे सारे सिस्टम महागठवन्धन के दागी है नेता

Blog single photo

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के साथ ही दागी मंत्रियों को लेकर सीएम नीतीश बैकफुट पर हैं। कानून की नजरों में वांटेड नेता को बिहार का कानून मंत्री बना दिया गया था। वहीं नीतीश राज में करोड़ों के चावल घोटाले के आरोपी को नीतीश कुमार ने कृषि मंत्री बना दिया है। देश भर में सीएम नीतीश की फजीहत होने के बाद अब कानून मंत्री कार्तिक कुमार से विभाग वापस ले लिया गया है. उन्हें अब गन्ना विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। बड़ा सवाल यही है कि सीएम नीतीश ने वांटेड कानून मंत्री का विभाग तो बदल दिया,क्या चावल घोटाले के आरोपी कृषि मंत्री को भी हटाएंगे ,चावल घोटाले क आरोपी कृषि मंत्री का बदलेगा विभाग? बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधि मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग बदल दिया है। अब उन्हें गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। विधि विभाग की जिम्मेदारी शमीद अहमद जो अब तक गन्ना उद्योग विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे थे, उन्हें दी गई है। कैबिनेट सचिवालय ने यह अधिसूचना जारी कर दी है। इसी के साथ अब यह बहस छिड़ गई है कि जब कानून की नजरों में वांटेड कानून मंत्री कार्तिक कुमार का विभाग बदला जा सकता है तो फिर चावल घोटाले के आरोपी l

आरोपी सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाये जाने से नीतीश सरकार की कौन सी प्रतिष्ठा बढ़ रही है। बता दें, 5.32 करोड़ के चावल घोटाले के आरोपी सुधाकर सिंह को कृषि मंत्री बनाये जाने के बाद भाजपा ने नीतीश कुमार को कटघरे में खड़ा किया था। पूर्व डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने बजाप्ता सबूतों के साथ सीएम नीतीश पर हमला बोला था. साथ ही कृषि मंत्री को हटाने की मांग की थी। नीतीश कैबिनेट के वर्तमान कृषि मंत्री सुधाकर सिंह पर दो राइस मिल के माध्यम से 5 करोड़ 31 लाख 1 हजार 286 रू गबन की प्राथमिकी दर्ज है। नीतीश सरकार में एसएफसी के DM ने 27 नवंबर 2013 को रामगढ़ थाने में केस दर्ज किया था। जिस नेता पर घोटाले के इतने बड़े आरोप उंन्हे कैसे कृषि मंत्री बना सकते है l

Top